जा रहा हूँ

ganesh madulkar
मुझे मालूम है कि वो मेरा नहीं है फिर भी,
उसे पाने,नाकाम कोशिश किए जा रहा हूँ।
मुझे पता है उसके बिना जी नहीं सकता,
बेशक उसके बिना भी जिए जा रहा हूँ।
वो मुझे मिलेगी एक दिन मुझे नहीं मालूम,
फिर भी दिल को सब्र बंधाए जा रहा हूँ।
मुझे मालूम हुआ,उसकी बस्ती में अंधेरा है,
उसके घर के बाहर चराग जलाए जा रहा हूँ।
उसकी राहों में कभी भी काँटे न आए,
तभी तो अपना ह्रदय बिछाए जा रहा हूँ।
अभी भी थोड़ी उम्मीद बाकी है कहीं,
तभी तो तुमसे प्रीत लगाए जा रहा हूँ।
अभी तुम मुझमें जिन्दा हो कहीं,
तुम्हारी तस्वीर बनाए जा रहा हूँ।
देखते हैं मेरे हिस्से कितना गम आता है,
बैठकर उसी का हिसाब लगाए जा रहा हूँ।
गर इश्क़  करना गुनाह है तेरी बस्ती में,
तो ले एक गुनाह और किए जा रहा हूँ॥

                                                                     #गणेश मादुलकर

परिचय: गणेश मादुलकर का साहित्यिक उपनाम-मुसाफ़िर है। इनकी जन्मतिथि -५ सितम्बर १९९७ तथा जन्म स्थान-गांव ग्राम बम्हनगावं(मध्यप्रदेश)है। शहर हरदा में बसे हुए गणेश मादुलकर अभी विद्यार्थी काल में हैं। यह किसी विशेष विधा की अपेक्षा सब लिखते हैं। आपके दो प्रकाशन आ चुके हैं,जिसमें एक साझा संग्रह है। इनके लेखन का उद्देश्य सामाजिक रूढ़िवादिता पर कटाक्ष प्रहार के साथ ही प्रकृति चित्रण,देश-काल, वातावरण एवं अन्य विषय पर भी लेखन जारी है।

matruadmin

Next Post

टाइगर ज़िंदा है...

Sat Dec 16 , 2017
पूर्वालोकन……….. २०१२ में टाइगर की सीक्वल ५ साल बाद ‘टाइगर ज़िंदा है…’ के साथ प्रस्तुत होने जा रही है। वह फ़िल्म बड़े स्तर पर कामयाब रही थी और पहले ही दिन ३३ करोड़ की ओपनिंग दी थी  तथा २०० करोड़ पार का धन सँग्रह किया था। ‘टाइगर ज़िंदा है’ टाइगर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।