
पत्रकार राष्ट्रधर्म के ध्वजवाहक- डॉ. पिंगले
मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित संवाद में बोले डॉ. पिंगले

इन्दौर। पत्रकारों का दायित्व है कि वे भारत की संस्कृति के बारे में अधिक प्रचार करें, भारत हिन्दू राष्ट्र बने, इसके लिए राष्ट्रजागरण आवश्यक है। यह बात हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक, सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले ने मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा सोमवार को आयोजित संवाद में कही।
इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम व मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने प्रभु श्रीराम जी का चित्र भेंट कर डॉ. पिंगले का सम्मान किया।

बैठक के दौरान सद्गुरु डॉ. पिंगले के साथ राष्ट्र, धर्म और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उनका मार्गदर्शन पत्रकारिता में कार्य कर रहे सभी साथियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। संवाद में डॉ. पिंगले को साहित्यग्राम भेंट किया।
संवाद में प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य श्याम कामले, लक्ष्मीकान्त पंडित सहित राजेन्द्र कोपरगाँवकर, डॉ. संतोष पाटीदार, विजय गुँजाल, बंटी गुँजाल, अधिवक्ता आकाश यादव, रिया मोरे, पुष्पा सावंत इत्यादि लोग मौजूद रहे।

