हे जननी हे जनक दुलारे,
गुरुवर के पद पंकज प्यारे।
वंदऊँ प्रभुपद बारम्बारा,
व्योम धरा पुनि सब संसारा।
क्षिति जल पावक गगन समीरा,
पंचरतन मिल बना शरीरा।
चल निश्चल सब एकहि जाना,
उर स्पंदन स्वास समाना।
भानु शशी अरु नखत सकारे,
मन मंदिर के रतन हमारे।
जल-जंगल सह पर्वत सागर,
वंदऊँ जैसे गिरिधर नागर।
जीव जन्तु सब नेह अधारा,
तरु तरुवर वंदन शत बारा।
प्रिय प्रियतम परिजन परिवारा,
पद पुनि प्रीत प्रतीत पखारा।
अरि अरु मित्र सदा प्रिय मोही,
नमन भोर को अर्पण तोही।
सब अपराध क्षमा कर दीजे,
स्वीकार नमन मेरो कर लीजे॥
#ओम अग्रवाल ‘बबुआ’
परिचय: ओमप्रकाश अग्रवाल का साहित्यिक उपनाम ‘बबुआ’ है। मूल तो राजस्थान का झूंझनू जिला और मारवाड़ी वैश्य हैं,परन्तु लगभग ७० वर्षों पूर्व परिवार यू़.पी. के प्रतापगढ़ जिले में आकर बस गया था। आपका जन्म १९६२ में प्रतापगढ़ में और शिक्षा दीक्षा-बी.कॉम. भी वहीं हुई। वर्तमान में मुंबई में स्थाई रूप से सपरिवार निवासरत हैं। संस्कार,परंपरा,नैतिक और मानवीय मूल्यों के प्रति सजग व आस्थावान तथा देश धरा से अपने प्राणों से ज्यादा प्यार है। ४० वर्षों से लिख रहे हैं। लगभग सभी विधाओं(गीत,ग़ज़ल,दोहा,चौपाई, छंद आदि)में लिखते हैं,परन्तु काव्य सृजन के साहित्यिक व्याकरण की न कभी औपचारिक शिक्षा ली,न ही मात्रा विधान आदि का तकनीकी ज्ञान है।
काव्य आपका शौक है,पेशा नहीं,इसलिए यदा-कदा ही कवि मित्रों के विशेष अनुरोध पर मंचों पर जाते हैं। लगभग २००० से अधिक रचनाएं लिखी होंगी,जिसमें से लगभग ७०० के करीब का शीघ्र ही पाँच खण्डों मे प्रकाशन होगा। स्थानीय स्तर पर ढेरों बार सम्मानित और पुरस्कृत होते रहे हैं।
आजीविका की दृष्टि से बैंगलोर की निजी बड़ी कम्पनी में विपणन प्रबंधक (वरिष्ठ) के पद पर कार्यरत हैं।
Tue Nov 7 , 2017
मिलन तो हो ठीक है,मिलन की तो कल्पना ही बड़ी सुखद है , और बिछोह तो ठीक,बिछोह की कल्पना ही दुखद है। मिलन हर कोई चाहता है,बिछोह कोई नहीं, पर विडम्बना तो देखो,दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ही चलते हैं, एक सुख और दूसरा दुख […]