जिनशासन

saket jain
आज श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर एक रचना, जो कि सुनील भैया जी शिवपुरी वाले की कथाओं के तर्ज पर आधारित है सादर प्रेषित है ।
जिनशासन की गौरवगाथा आज बताते हैं ।
श्रुत पंचमी पर्व की मंगल कथा सुनाते हैं ।।
सुनो जी जैनधर्म इतिहास ।
यासों होवे दृढ़ विश्वास ।।
निज को निज पर को पर जाने, तीन कषाय हरें,
श्री धरसेनाचार्य मगन निज वन में वास करें ।
वन में बैठे एक दिवस उनको विचार आया,
कालदोष से बुद्धि ह्रास का संकट भरमाया ।
ऐसे में श्रुत परम्परा का आगे क्या होगा,
शेष ज्ञान  को लिपिबद्ध अब से करना होगा ।
यही सोच मुनि अर्हद्बलि को संदेश भिजाते हैं ।
श्रुत पंचमी पर्व की मंगल कथा सुनाते हैं ।।
सुनो जी जैनधर्म इतिहास ।
यासों होवे दृढ़ विश्वास ।।
बोले भेजो दो मुनियों को योग्य शिष्य हों जो,
कथित परीक्षा सफल करें ऐसे हों वे दोनों ।
नाम सुबुद्धि और नरवाहन ये दोनों मुनिराज,
आकर बैठे विनय चितेरे श्रीगुरुवर के पास ।
हुई परीक्षा मंत्र सिद्धि कर सफल हुए मुनिराज,
स्व विवेक को जागृत रखकर किया उन्होंने काज ।
पुष्पदंत और भूतबलि संबोधन पाते हैं ।
श्रुत पंचमी पर्व की मंगल कथा सुनाते हैं ।।
सुनो जी जैनधर्म इतिहास ।
यासों होवे दृढ़ विश्वास ।।
गुरु से सुन सारे श्रुत को अंतस में फिर सींचा,
पुष्पदंत मुनिराज ने उसका प्रथम चित्र खींचा ।
एक सतत्तर गाथाओं की लिखी रूपरेखा,
जिसको आगे चलकर भूतबलि मुनि ने देखा ।
भूतबलि महाराज ने ही फिर सारा काम किया,
ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि को पूरण काज किया ।
तब से ही हम सब मिलकर यह पर्व मनाते हैं ।
श्रुत पंचमी पर्व की मंगल कथा सुनाते हैं ।।
सुनो जी जैनधर्म इतिहास ।
यासों होवे दृढ़ विश्वास ।।
श्री गुरुओं ने करुणा कर यह बात बताई है,
दूर दृष्टि थी उनकी सो जिनवाणी पाई है ।
अगर अभी भी हम इनका स्वाध्याय नहीं करते,
निष्फल फिर यह पर्व मनाना ऐसा क्यों करते ।
अतः कल नहीं आज अभी यह निर्णय करना है,
तत्त्वविचार और निर्णय पूर्वक जीना मरना है ।
इसमें ही तो जीवन की सुख राह बताते हैं ।
श्रुत पंचमी पर्व की मंगल कथा सुनाते हैं ।।
सुनो जी जैनधर्म इतिहास ।
यासों होवे दृढ़ विश्वास ।।
साकेत जैन शास्त्री ‘सहज’
जयपुर(राजस्थान)

matruadmin

Next Post

करची की कलम

Fri Jun 7 , 2019
दुःखी होकर करची बोला, कलम से जमाना बीत गया जब छिलकर मुझे कलम बनाया जाता नित्य लिखने के लिए दवात में डूबोया जाता शब्दों की लेखनी को आकर्षक बनाने का कर्णधार मुझे बनाया जाता। फिर वक्त बदला और कलम तेरा जन्म हुआ मेरी महत्ता घटती गयी शब्दों की आकर्षकता, शालीनता […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।