
इंदौर। मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी ‘कविताई’ का आयोजन शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें कवियों ने काव्य पाठ किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘कविता के सभी रसों की समान मान्यता है। इसके साथ सभी कवियों को प्रस्तुतिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए।’
‘कविताई’ में आकाश यादव, पारस बिरला, आशीष पँवार, रिया मोरे, कुलश्रेष्ठ शर्मा, गौरव पटेल, पूजा राज, निशा रघुवंशी, नारायण दोगायां, शिवम सिंह, पवन जोशी, आशु सूर्यवंशी, प्रशांत राव चौरसे, नौशिन शेख, अनीता बिरला, आरती अंजाना, छात्रशाल कुशवाह, अनुराग, सौरव गौसर व शिवम त्रिपाठी आदि ने अपनी रचनाएँ सुनाईं।

कविताई में सभी सहभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि आशीष पँवार ने किया।
