
1.
पेड़ लगाओ
संतुलन बनाओ
सृष्टि बचाओ
2.
गिरा देती है
ओछी मानसिकता
मानवता को
3.
हरे हो जाते
चुनाव समय में
वादों के पौधे
4.
सूख जाते हैं
कुर्सी पर आते ही
वादों के पौधे
5.
तैयार खड़े
स्वागत करने को
फूल लेकर
#अशोक कुमार ढोरियामुबारिकपुर(हरियाणा)

