
अब अहित सोचना बंद करो
कुछ तो ऊपर वाले से डरो
सबकी भलाई की बात करो
अच्छे जज्बात अपने करो
अच्छाई ही सबके साथ जाएगी
बुराई किसी काम नही आएगी
समय की कीमत को पहचानो
सद्कर्म जीवन में अपना लो
किसी को दे सको तो खुशी दो
अपनत्व समान मजबूती दो
परमात्म सेवा में समय बिताओ
शेष जीवन को सुकारत लगाओ।
#श्री गोपाल नारसन

