मोहब्बत में

लूटाकर सब कुछ अपना
तुम्हें खुश नहीं कर पाये।
जमाने की खाकर ठोकर
संभल तुम नहीं पाये।
अपने और परायो को
नहीं पहचान तुम पाये।
क्योंकि तुम खुद किसी के
दिलमें जगह नहीं बना पाये। ।

कसम खा खा कर तुमने
न जाने कितनो को लूटा।
न जाने कितनो को तुमने
अपनी अदाओं से लूटा।
तभी तो लोगों ने तुमसे
अपना मुँह मोड़ लिया।
और जमाने में तुम्हें
अकेला छोड़ दिया।।

मोहब्बत के नाम पर तुमने
न जाने कितने दिल तोड़े।
न जाने कितनो को तुमने
मोहब्बत करना भूला दिया।
न जाने कितनो का तुमने
घर संसार को मिटा दिया।
जो अब न जीने में है
और न ही मरने में है।।

अपने हुस्न के बल पर
कुछ दिन ही जी पाओगें।
फिर डालती उम्र में तुम
किस के पास जाओगें।
कही तुमको भी कोई
तुम्हारे जैसा मिल जाये।
और तुमको भी तुम्हारी
करनी का फल मिल जाये।।

करो ना तुम बदनाम
मोहब्बत जैसे शब्द को।
मोहब्बत करने वाले
लगा देते इसमें पूरा जीवन।
तभी अपनी मोहब्बत को
परवान चढ़ा पाते है।
और अपनी मोहब्बत को
अमर दुनियां में कर जाते है।।

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन (मुंबई)

matruadmin

Next Post

नेता जी तुम्हें नमन

Sat Jan 23 , 2021
नेता जी सुभाषचंद्र बोस जयंती विशेष है नमन तुम्हें नमन , नेता जी तुम्हें नमन। माँ भारती के लाल को, शत शत बार है नमन। रग रग में देशभक्ति की, रसधार है बहे। सुभाष तेरी वीरता का, कोई सार क्या कहे? ना रास आई तुमको, गुलामी देश की। की कल्पना […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।