नेता जी तुम्हें नमन

नेता जी सुभाषचंद्र बोस जयंती विशेष

है नमन तुम्हें नमन ,
नेता जी तुम्हें नमन।
माँ भारती के लाल को,
शत शत बार है नमन।

रग रग में देशभक्ति की,
रसधार है बहे।
सुभाष तेरी वीरता का,
कोई सार क्या कहे?

ना रास आई तुमको,
गुलामी देश की।
की कल्पना थी तुमने,
आज़ाद देश की।

जलियावाला कांड,
दहला गया तुम्हें।
जीने का नया लक्ष्य,
बता गया तुम्हें।

बस रक्त मुझे दे दो,
आज़ादी मैं दूंगा।
आज़ाद होगी माता,
मैं दम तभी लूंगा।

है डर नहीं मुझे किसी,
माई के लाल का।
है दूध पिया मैनें भी ,
अपनी मात का।

डाले जो नज़र बुरी,
निकालूँ आँख वो।
छुए जो माँ का आँचल,
मैं काटूँ हाथ वो।

जय हिन्द मेरा नारा है,
और हिन्द मेरी जान।
बहा के रक्त अपना ,
बचाऊँ इसकी शान।

आज़ाद हिंद फौज के,
हम जवान हैं।
माँ भारती की रक्षा को,
लुटाते जान हैं

फिरंगियों उनकी हम,
औकात बताएंगे।
दुश्मनों का चीर सीना,
अपना दम दिखाएंगे।

सुभाष क्या खूब थी,
तेरी हर अदा।
गाथा तुम्हारे शौर्य की,
रहेगी अमर सदा।

स्वरचित
सपना (स. अ.)
जनपद-औरैया

matruadmin

Next Post

प्रभु याद

Sat Jan 23 , 2021
हर दिन हमारा शुभ है जब तक रहे प्रभु याद प्रभु ही है पिता हमारे फिर क्यो करे फरियाद पालन पोषण करते प्रभु रखते हमारा ख्याल जन्म से पहले कर देते प्रभु भूख का इंतजाम हवा,पानी,अन्न,आश्रय दिया प्रभु ने हमे उपहार चाहिए ओर क्या हमको बस करे प्रभु से प्यार […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।