पढ़-लिखकर जब बेटा बेरोजगार होता है तो,माँ बेटे दोनों परेशान होते हैं। एक दिन शाम को बेटा घर लौटता है। यदि घर में आकर कोई बच्चा माँ से कहे-मम्मी,मम्मी, लग गई मां,तो क्या कोई भी सुनेगा! यही सोचेगा कि,कहीं चोट-वोट लग गई होगी। सभी के मन में दुख-दर्द,हताशा, निराशा और करुणा सहित दया-ममता के भाव उत्पन्न हो जाते हैं। सोच में नकारात्मकता आ जाती है, माँ घबरा जाती है परेशान हो जाती है। फिर सच्चाई पता लगती है कि कहीं भी चोट नहीं लगी है,बेटे की नौकरी लगी है। इस सोच से सभी के मन की स्थिति बदल जाती है,सभी खुश हो जाते हैं,खुुशियाँ मनाते हैं। बेटे को गले लगाते हैं,मिठाईयाँ बांटते हैं। यहां मन में सकारात्मक सोच आ जाती है यानी सोच तो बस मन की होती है।
#अनन्तराम चौबे
परिचय : अनन्तराम चौबे मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहते हैं। इस कविता को इन्होंने अपनी माँ के दुनिया से जाने के दो दिन पहले लिखा था।लेखन के क्षेत्र में आपका नाम सक्रिय और पहचान का मोहताज नहीं है। इनकी रचनाएँ समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं।साथ ही मंचों से भी कविताएँ पढ़ते हैं।श्री चौबे का साहित्य सफरनामा देखें तो,1952 में जन्मे हैं।बड़ी देवरी कला(सागर, म. प्र.) से रेलवे सुरक्षा बल (जबलपुर) और यहाँ से फरवरी 2012 मे आपने लेखन क्षेत्र में प्रवेश किया है।लेखन में अब तक हास्य व्यंग्य, कविता, कहानी, उपन्यास के साथ ही बुन्देली कविता-गीत भी लिखे हैं। दैनिक अखबारों-पत्रिकाओं में भी रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं। काव्य संग्रह ‘मौसम के रंग’ प्रकाशित हो चुका है तो,दो काव्य संग्रह शीघ्र ही प्रकाशित होंगे। जबलपुर विश्वविद्यालय ने भीआपको सम्मानित किया है।
Wed May 24 , 2017
कभी हँसते हुए छोड़ देती ये जिंदगी… …कभी रोते हुए छोड़ देती ये जिंदगी…। …न पूर्णविराम सुख में, …न पूर्णविराम दुःख में ..बस जहाँ देखो वहाँ अल्प विराम छोड़ देती है ये जिंदगी..।। प्यार की डोर सजाए रखो, दिल को दिल से मिलाए रखो। क्या लेकर जाना है साथ में, […]