
स्वस्थ चिंतन से ज्ञान बढेगा
व्यर्थ चिंतन से तनाव बढ़ेगा
स्वस्थ मन से प्रबल हो बुद्धि
चिंचित मन से दुर्बल हो बुद्धि
मन को शांत रखने की युक्ति
व्यर्थ चिंतन से पा लो मुक्ति
राजयोग जीवन मे अपना लो
स्थिर मन का आधार बना लो
नही रहेगी फिर कोई विपदा
परमात्मा हर लेंगे हर चिंता
खुशी हमारे चेहरे पर होगी
सुखमय सारी दुनिया होगी।
#श्रीगोपाल नारसन

