व्हाट्सएप्प ‘ से  क्षय होती आत्मीयता 

singhai subhash
           वर्तमान में सोशल मीडिया , अंतरजाल  में सबसे अधिक प्रचलन में  WHATSAPP  ‘ व्हाट्सएप्प ‘ हो गया है। सुबह होने से देर रात तक लोगबाग इसमें व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। घर परिवार हो या कार्यालय लोगबाग बारम्बार यह एप्प खोल – खोलकर देखा करते हैं। ऐसा लगता है कि यह अब सांस की तरह जीवनदायी बन गया है।
              एप्प दिन -रात चलते रहने से लोगबाग अपनी सारी सूचनायें इस पर डालकर मुक्त हुआ समझने लगे हैं। घर में आ रही नयी बहूंएं  सास – ससुर की बुराईयां मां को तुरंत भेजने में बुद्दिमानी का कार्य जान रही हैं।  कार्यालय में किसी भी तरह तकलीफ़ होने पर मित्रों को  इसी एप्प से सूचनायें भेजी जा रही हैं। तत्काल सूचना भेजे जाने से  बाद में पछतावा भी हो जाता है।बाद में लगता है कि अरे जल्दी क्यों कर दी ।गलतफ़हमी में यह कार्य हो गया ।
              अभी यह भी देखा जा रहा है कि किसी परिवार में वैवाहिक कार्य होने पर उसके कुटुम्बियों से जानकारियाँ  भी इसी एप्प से  ली जा रही हैं। पूछा जा रहा कि ताऊजी का मोबाईल नहीं लग रहा है। अगर एप्प  ना होता तो कार्यक्रम की सारी रूपरेखा घर – परिवार के सदस्यगण व्यक्तिगत , सामूहिक बैठक ,चर्चा में आमने – सामने चेहरे भांपते हुए कोई निर्णय पर पहुँचते। ये तो व्हाट्सएप्प है कि पता  नहीं लगता कि दूसरे सदस्यों  के मन में क्या हैं ।
          परसों सुबह मैं  भोजन कर रहा था कि मेरे मोबाईल पर बारम्बार फोन आ रहा थे । आखिर में बहू से रहा नहीं गया । वह बोली ” पापा एक ही नम्बर  से बारम्बार फोन आ रहे हैं। मैं बैचेन हो गया। मैंने सोचा क्या पता कोई जरूरी बात हो। मैंने भोजन बीच में छौड़कर चूक गये नंबर पर मोबाईल लगाया। वहाँ से सवाल आया  कि  “आप मुकेश की शवयात्रा में नहीं आये ।”  मैं आश्चर्यचकित हुआ ” कब शांत हुआ ।”
उधर से उत्तर आया कि सुबह 6 बजे। सभी मित्रों को व्हाट्सएप्प पर सूचना दे दी गई थी। मैंने कल रात के बाद अभी तक व्हाट्सएप्प नहीं खोला था। शवयात्रा में नहीं जा पाया।                   अनेक व्यक्ति अभी भी ऐसे हैं जो व्हाट्सएप्प चलाना नहीं जानते । वे अपने पोते के भरोसे रहते हैं। जब वह आयेगा , व्हाट्सएप्प खोल देगा। कई लोग अभी भी ऐसे होंगे कि उनके मोबाईल पर वह एप्प  सक्रिय नहीं होगा। यह भी देखने में आ रहा है कि कोई झूठी ख़बर आग की तरह इसी एप्प से  फैल जाती है। जो गलत बात एक बार प्रसारित हो गई , वह वापस आने से तो रही।
                 पिछले दिनों एक कोचिंग समूह का विज्ञापन आया कि सारा पाठ्यक्रम व्हाट्सएप्प पर पढ़ाया जायेगा। अब यह विचारणीय प्रश्न स्वतहः बन रहा है कि इस एप्प  से वैसी पढ़ाई होने से तो रही जो हमारे समय में आमने – सामने चेहरे के हाव -भाव पढ़कर होती थी। व्हाट्सएप्प  के कारण हम अपनी आत्मीयता खो रहे हैं। इस एप्प  के कारण सामाजिक व घरेलू रिश्तों में दरार आ रही हैं।
           यातायात अवरूद्य होने पर चौराहे पर राहगीर वह एप्प खोलकर उस पर लिखकर वार्ता करने लगते हैं। विद्यालय, महाविद्यालय, वाचनालय से बाहर आते – आते व्हाट्सएप्प में लगे रहते हैं। मार्ग में किसी से टकरा जाते हैं। मुख्य मार्ग पर तो दुर्घटना होने का भय भी रहता है। पर उन उपयोगकर्ताओं का दिल है कि मानता नहीं।
           आजकल वैवाहिक , सामाजिक कार्यक्रमों के आमंत्रण भी व्हाट्सएप्प  पर दिये जा रहे हैं। जिन्हें कार्यक्रम में जाने की इच्छा नहीं होती वे यह कहते हुये पाये गये कि उनके मोबाईल पर व्हाट्सएप्प  तो नहीं है या फिर समाचार नहीं मिला अथवा मैंने जब व्हाट्सएप्प  खोला तब तक देर हो चुकी थी अतः शामिल नहीं हो सके। यदि आमंत्रण व्यक्तिगत रूप में मिलकर दिया जाता तो बात आत्मीयता की होती। किसी भी समाज में यह ख़बर आती है कि उस युवती का अथवा उस  युवक का उससे रोमांस चल रहा है तब इसी एप्प से ज्वाला की भांति ख़बर फैलने में देरी नहीं लगती।
#सिंघई सुभाष जैन

परिचय :

 नाम –          सिंघई सुभाष जैन
 जन्म तिथि   9 दिसम्बर 1956
जन्म स्थान – नरसिंहपुर के दूर – सुदूर गांव
                    बिलेहरा ( नादिया)
सम्प्रति –       बैंक ऑफ़ बड़ौदा से विशेष सहायक पद से सेवानिवृत 
उपलब्धि –    कादम्बिनी एवं स्वेदश द्वारा  कहानी के लिये 
                   दो दशक पूर्व पुरस्कृत
लेखन –        कहानी , लघुकथा , हाइकू एवं कवितायें ।
                  प्रमुख पत्र – पत्रिकाओं में रचना प्रकाशित  एव
                  आकाशवाणी से रचनायें प्रसारित
सम्पर्क।      इन्दौर(मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

रोटी

Sat May 11 , 2019
-गरम – गरम रोटी का  मायना तब पता पङा जब मां ओर घरवाली के साथ एक घंटा गेहूं साफ किये एक – एक कंकङ ओर डूंगली, भोडी ओर घुन रोटी का स्वाद बयां कर रहे थे अनथक मां ओर पत्नी की आंखे रोटी की मनुहार ओर स्नेह की कविता गा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।