दिल को अब,
कैसे हम समझाए ।
वो मानता ही नही है।
और न ही जनता है ।
बस नाम, तेरा ही लेता है,
तेरा ही लेता है ।।
यार करू तो क्या करूँ ।
जो अपनी दोस्ती,
अमर हो जाये।
कोई तो बात है,
हम दोनों में ।
जो हम लोग,
कह नही सकते ।
पर दिलों में,
मेहसूस करते है।
अब इसे क्या,
नाम दे हम ।
खुद बता भी,
तो नही सकते।।
जब से तुमने,
अपना दोस्त बनाया है।
मेरी तो शैली,
ही बदल गई।
पहले लिखता था,
मैं कुछ भी।
अब तो सिर्फ तुम पर,
और,
तुम्हारी प्यारी दोस्ती,
पर लिखता हूँ।
क्या नाम दू ,
में इससे अब ।
तुम खुद ही बता दो?
जो बात दिल मे है,
उससे हमे बता दो,
हमे बता दो ।।
#संजय जैन
परिचय : संजय जैन वर्तमान में मुम्बई में कार्यरत हैं पर रहने वाले बीना (मध्यप्रदेश) के ही हैं। करीब 24 वर्ष से बम्बई में पब्लिक लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत श्री जैन शौक से लेखन में सक्रिय हैं और इनकी रचनाएं बहुत सारे अखबारों-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती हैं।ये अपनी लेखनी का जौहर कई मंचों पर भी दिखा चुके हैं। इसी प्रतिभा से कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मुम्बई के नवभारत टाईम्स में ब्लॉग भी लिखते हैं। मास्टर ऑफ़ कॉमर्स की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले संजय जैन कॊ लेख,कविताएं और गीत आदि लिखने का बहुत शौक है,जबकि लिखने-पढ़ने के ज़रिए सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय रहते हैं।
Fri Apr 19 , 2019
विहिप ने की चुनाव आयोग से कश्मीरी नेताओं की शिकायत नई दिल्ली। अप्रेल 18, 2019। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों व नेशनल कॉन्फ्रेंस तथा पीडीपी के प्रमुख नेताओं द्वारा बार बार दिए जा रहे भारत विरोधी बयानों व धमकियों के साथ कश्मीर घाटी के बहुसंख्यक मुस्लिम समाज तथा अल्पसंख्यक गैर मुस्लिमों के […]