आचार्य शर्मा एवं श्रीमती भावसार को मातृभाषा ने किया भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

कुक्षी। हिन्दी भाषा के प्रचार एवं विस्तार से कार्यरत मातृभाषा उन्नयन संस्थान के आनुषंगिक प्रकल्प मातृभाषा डॉट कॉम के दशक उत्सव निमित्त कुक्षी नगर के महनीय साहित्यकार एवं भाषा सेवी आचार्य पंडित कैलाशचन्द्र शर्मा एवं श्रीमती अमृता भावसार को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ एवं वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र जैन ने यह सम्मान प्रदान किया।

पण्डित कैलाशचन्द्र शर्मा वर्षों से साहित्य साधना में जुटे हुए हैं। आप प्रधानअध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
श्रीमती अमृता जितेंद्र कुमार भावसार शासकीय शिक्षिका होने के साथ-साथ ग्रामीण शिक्षा ग्राम भारती मालवा प्रांत में उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करते हुए हिन्दी भाषा की सेवा कर रही हैं।

डॉ. अर्पण जैन ने कहा कि ‘मातृभाषा डॉट कॉम की दस वर्षों की यात्रा में हमने देश-विदेश में हिन्दीसेवियों को सम्मानित किया है, और हमारा प्रयास है कि हिन्दी की सेवा करने वाले प्रत्येक भाषा सारथी तक हम पहुँचें। इस समय दशक उत्सव के निमित्त देशभर से लगभग 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।’

संस्थान की स्थापना वर्ष 2016 में हुई है, और वर्तमान में संस्थान के प्रयासों से 40 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर बदले हैं।

matruadmin

Next Post

भावना शर्मा साहित्य सम्मान से सम्मानित

Wed Nov 11 , 2026
नई दिल्ली। साहित्य, काव्य और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं साहित्य सम्मान समारोह में साहित्यकार एवं साहित्यग्राम की सह संपादक भावना शर्मा को सम्मानित किया गया।विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान की साहित्यिक इकाई ‘काव्य सुगंधा-प्रदीप’ के तत्वावधान में प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया, […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।