मातृभाषा का ‘दशक उत्सव’ सम्पन्न

हिंदी हमारे देश की प्रतिनिधि- मंत्री सावित्री ठाकुर

निरंतरता ही साहित्य का स्वभाव है- श्री जटिया

इन्दौर। हिन्दी के तकनीकी प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए कार्यरत मातृभाषा डॉट कॉम की 10वीं वर्षगाँठ पर रविवार को प्रीतमलाल दुआ सभागार इन्दौर में ‘दशक उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव समिति के सदस्य सत्यनारायण जटिया ने की।
शब्द स्वागत मातृभाषा उन्नयन संस्थान की सचिव भावना शर्मा ने किया एवं विषय प्रबोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने किया।
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हिंदी हमारे देश की प्रतिनिधि भाषा है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’
श्री सत्यनारायण जटिया ने कहा कि ‘भाषाओं और साहित्य का स्वभाव निरंतरता है, यह दस वर्षों की निरंतरता इसी बात का प्रतीक है। नियमित और निरन्तर लेखन से ही प्रगति संभव है।’
इस अवसर पर भावना शर्मा की पुस्तक ‘बुनकारी’ के द्वितीय संस्करण का, अंजु चौधरी के उपन्यास ‘स्मृतिवन’, अनुरूपा चौघुले के कहानी संग्रह ‘आख़िरी हिम्मत’ व डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ की ‘हिंदी आख़िर क्यों?’ का लोकार्पण हुआ।

कार्यक्रम में मातृभाषा गौरव सम्मान से राजस्थान से नरेंद्र पाल जैन, करनाल हरियाणा से अंजु चौधरी, हैदराबाद से काजल जोशी, प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से प्रीति खरवार, महिदपुर से आरती जोशी, सनावद से पारस बिरला एवं इन्दौर से सुषमा व्यास राजनिधि, डॉ. संध्या सिलावट, कीर्ति मेहता ‘कोमल’, सुरेखा सिसौदिया सम्मिलित हुए।
साथ ही, शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों में प्रभु त्रिवेदी, ज्योति जैन, डॉ. किसलय पंचोली जी, रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. प्रतिभा सोलंकी, डॉ. वंदना चराटे, विश्वास व्यास, डॉ. अखिलेश राव, मंजूला भूतड़ा व प्रेम मंगल को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालन कवि अंशुल व्यास एवं आभार राष्ट्रीय सहसचिव सपन जैन काकड़ीवाला ने व्यक्त किया।
दूसरे सत्र में साहित्यकारों ने रचनापाठ किया।
कार्यक्रम में कीर्ति राणा, हरेराम वाजपेयी, जय सिंह रघुवंशी, देवेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रदीप नवीन, राममूरत राही, प्रेस क्लब सचिव अभिषेक चेन्डके कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पंडित, प्रेस क्लब महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, लोकेश पाल, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीना जोशी, मणिमाला शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, एस.एन. गोयल सहित अरविंद गुप्ता, दीपक पाटीदार, अनिल नीमा, संजय अग्रवाल, लोकेश मंगल, गौरव साक्षी, डॉ. अरुण सिर्वी, गरिमा संजय दुबे, डॉ. मनीषा व्यास, मनीष व्यास, गौरव अग्रवाल, जयश्री भार्गव, अजय जैन, मोहन रावल, अश्विन खरे, देवाशीष तराणेकर, इत्यादि मौजूद रहे।

matruadmin

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।