दीपावली का त्यौहार

sandhya
दीपावली का त्यौहार भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है।
प्राचीन मान्यता के अनुसार जब सतयुग में श्री रामचंद्र 14 वर्ष का वनवास हुआ था,तब अयोध्या वासी बहुत दुखी हो गए थे और चौदह वर्ष के लंबे अंतराल के बाद जब उन्हें प्रभु श्री राम के अपनी नगरी में पुनः आगमन का समाचार प्राप्त हुआ तो सभी बहुत प्रसन्न हुए।
कार्तिक मास की अमावस्या को प्रभु श्री राम ने अपना चौदह वर्ष का वनवास खत्म करके अयोध्या नगरी में प्रवेश किया था।इस खुशी के अवसर पर अयोध्या वासियों ने अयोध्या को दुल्हन की भांति सजाया और घर-घर में दीप दान कर अपनी खुशी को व्यक्त किया।
 तभी से हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
यह कथा सतयुग की थी और अभी चल रहा है कलयुग चल रहा है।
कलयुग में प्रभु श्री राम को फिर से वनवास मिला है और ये वनवास भारत की अदालतों ने दिया है, जिस की समय सीमा अवधि भी तय नही।
पता नही कब अवधपुरी के लोग अपने श्री राम को पुनः उन की नगरी में देख पाएंगे,क्योंकि अयोध्या जो श्री राम की नगरी है।उस में बावरी मस्जिद और मंदिर निर्माण का झगड़ा समाप्त होने के आसार नही दिख रहे।
जहाँ बीजेपी सरकार 1990 से “राम लाल हम आयेंगे, मंदिर वही बनायेंगे”का नारा सिर्फ और सिर्फ वोट बैंकिंग के लिए लगाती हैं।
जब बीजेपी सत्ता में आती है तो सारे वादे दरकिनारे कर दिए जाते है।बेचारी जनता जो वर्षो से अपने प्रभु राम को मंदिर में देखने की आस लिए वोटिंग भी करती और केस की सुनवाई भी होती है।पर फैसला आज तक ना हुआ ना ही होता नजर आता है।
“मिलती है तो सिर्फ तारीख पर तारीख”
इसी आस में कितनी दीपावली निकल गयी,सरकारें आयी और निकल गयी।पर ना मस्जिद का इंसाफ हुआ,ना मंदिर को न्याय मिला।।
कब अयोध्या में फिर से वही दीपावली मनाई जायेगी।।
संध्या चतुर्वेदी
अहमदाबाद, गुजरात

matruadmin

Next Post

बनते बिगड़ते मंजर

Thu Nov 1 , 2018
कुछ इस कदर आँखो के सामने मंजर बदल जाता है । अभी पलके खुली हुई थी तब सब कुछ खुशियों से भरा था। एक जरा आँखे झपकाई तो दुखो का शैलाब उमड़ आता है। अपने बुने सपने पूरे ना होने पर जब आँखे लाल हुई। तब अपनी ही आँखो का […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।