महाकाली (माता का सातवाँ रूप ) 

IMG-20181016-WA0037
चराचर विश्व की अधीश्वरी, जगत् को धारण करनेवाली, संसार का पालन और संहार करने वाली तथा तेज:स्वरूप भगवान विष्णु की अनुपम शक्ति पराम्बा का सातवाँ रूप  ‘कालरात्रि’ या ‘महाकाली’ का है ।
 कालरात्रि का शाब्दिक अर्थ है –  ‘जो सब को मारने वाले काल की भी रात्रि या विनाशिका हो’ ।  कालरात्रि को रूप  में भयंकरा, साधक के लिए अभयंकारा और भक्तों के लिए शुभंकरी कहा गया है, क्योंकि यह  समस्त शुभों की आश्रयस्थली हैं ।
 मान्यता है इस दिन तक आते-आते साधक की साधना मूलाधार से सहस्रार तक पहुँच जाती है । परमसत्ता इसी चक्र में अवस्थित होती है;  इसीलिए यह आदिम ऊर्जा ही  उद्दाम ऊर्जा या असीम ऊर्जा का स्पंदन कराती है।
सांकेतिक  रूप से इसे माँ के  उग्र स्वरूप में निरूपित किया गया  ताकि इन सप्त चक्रों की सुषुप्त ऊर्जा जब उद्घाटित हो तो इस सृष्टि के कण-कण में अपरिमित ऊर्जा का प्रवाह हो ।
जगन्मयी माता की महिमा को ग्रंथों में कुछ इन विभूषणों से व्याख्यायित किया गया है :  आरम्भ में सृष्टिरूपा ,  पालन-काल में स्थितिरूपा , कल्पान्त के समय संहाररूपा,  महाविद्या, महामाया, महामेधा, महास्मृति, महामोहरूपा, महादेवी ,महासुरी  और तीनों गुणों को उत्पन्न करनेवाली सबकी प्रकृति ।
इसके अलावा, महामाया को भयंकरा, कालरात्रि, महारात्रि और मोहरात्रि भी कहा गया तो  श्री,  ईश्वरी,  ह्री और  बोधस्वरूपा बुद्धि भी कहा गया ।
शक्ति की देवी कालिका (जो शस्त्र के रूप खड्ग धारण करती हैं ) की साधना हेतु मंत्र :
ॐ क्रीं कालिकायै नमः ।
ॐ कपालिन्यै नमः ।।
#कमलेश कमल

matruadmin

Next Post

राम राज्य – एक कल्पना

Tue Oct 16 , 2018
गोस्वामी तुलसीदास – विरचित रामचरित मानस के साँतवे उत्तर काण्ड में राम- राज्य में जनता की सुख समृद्धि , धन- वौभव आदि का विस्तार से वर्णन करते हुए लोंगों -के आपसी आचरण –व्यवहार की पवित्रता , प्रेम और भाई –चारे तथा सभी वर्णों – जातियों के लोग अपने-अपने धर्म का […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।