जनसमस्या को कैसे सुलझाए प्रशासन?

devendra jain
नगरीय क्षेत्र बढ़ती अतिक्रमण समस्या पर जनसहयोग ही सार्थक पहल
नगर की गंभीर समस्या अतिक्रमण जो नगर के विकास की गति को अवरुद्ध कर रही है जो नगर के सभ्रांत समाज की चकोर नजर से नजरअंदाज है। नगर की प्रमुख सड़को पर अतिक्रमण की घेराबंदी से प्रभावित होता व्यापार स्वयं अतिक्रमणकारी को अभी बोध नही करा रहा पर भविष्य की कल्पना ये है कि इस अतिक्रमण से प्रभावित नागरिक इस ओर व्यवसाय या खरीददारी करने से बचने लगेगा।
‌अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हुए मार्गो पर वाहन पार्किंग की समस्या,ओर अव्यवस्थित फुटकर व्यवसाय की दुकानों के कारण विवादों की स्थिति के लिए बार बार पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन को दोषी ठहराना कहा तक उचित है जो समस्या स्वयं हमने उत्पन्न की है। नगर में सौहार्द ओर शांति स्थापित करने में बनी शांती समिति की बैठक जो विभिन्न त्योहार के पूर्व प्रशासन द्वारा आयोजित होती है उसमें सदैव मूल विषयो से हटकर मात्र नगर के अतिक्रमण ओर यातायात समस्या पर ही केंद्रित होकर समाप्त हो जाती है बार बार चर्चा के बाद भी समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।नगर के हृदय स्थल जवाहर चोक से लगाकर सुतार मोहल्ला,एवम जवाहर चौक से सिनेमा चौराहा जो कपड़ा व्यवसाय,  सराफा व्यवसाय,के लिए सम्पूर्ण जिले में प्रख्यात है इस क्षेत्र में हुए अतिक्रमण के कारण जो स्वयं क्षेत्रीय व्यवसायियों का ही है आवागमन को प्रभावित करता है दुकानों का सामान सड़क के मध्य तक फैलाना , बोर्ड और होर्डिंग सड़क के मध्य तक रखना, वाहनों को सडक पर पार्किंग करना समस्या का मूल कारण है वही अपनी ही दुकानों के सम्मुख फुटकर व्यापारियों के ठेलो, एवम दुकानों की गैरकानूनी किराया वसूली इस गंभीर समस्या का दूसरा प्रमुख कारण है। सभी कथनों का सार यह है समस्या जो हमने पैदा की है उसका उपचार पुलिस प्रशासन और नगरीय प्रशासन से करवाये कहा तक उचित है।
‌समस्या के उचित समाधान में नगर के सभ्रांत समाज की ही भूमिका सार्थक होगी समाज का वह वर्ग जो समाज मे अपनी बात मनवाने की शक्ति, सामर्थ, रखता है ऐसे व्यक्तियों के नेतृत्व में पुलिस एवम नगरीय प्रशासन का सांझा एक दल नगर की इस गंभीर समस्या को अंकित कर अतिक्रमणकारी से बात कर नगर के विकास में बाधित अतिक्रमण समस्या का समाधान कराए। ऐसा नही होने की दशा में भविष्य के क़ुक्षी की परिकल्पना भी ये होगी कि व्यापार व्यवसाय के बगैर सुनसान सड़क,ओर वीरान बाजार।
#देवेंद्र जैन
*‌परिचय- कुक्षी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पत्रकार देवेन्द्र जैन वर्तमान में खबर हलचल न्यूज़ के सह सम्पादक है| 

matruadmin

Next Post

सब रूपन मा तुम्ही गोसाईं

Mon Sep 3 , 2018
मन प्रफुल्लित अब होत बलिहारी गलियन गलियन कूँचे किलकारी नैनन से तुम अब करिहौ बातै श्याम शलौने गीत सुनाके मोरे मनवा में तुमने डाका डाला ऐसे गया अब वो हरसा के पकडे मोरे वो कलाई रसिया मन इतराय अब रह रह के जानौ अब ना कौनो बतिया वो गये है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।