मोहपाश से मुक्ति

shweta jayaswal

  मैं मोहपाश में बंधा हुआ,

खुद से ही मैं छला गया,
न कोई समुद्र मंथन था,
न मोहिनी रूप धर,
देव घर मे आए थे,
पर फिर जाने कैसे,
मैने अपने होश गवाए थे,

मेरे हिस्से अमृत आया,
या है ये गरल का प्याला,
छोभ करू मैं इस निर्णय पर,
या हो जाऊ मद मे मतवाला,

अंतः नगरी मे भी तो देखो,
कितने मंथन होते हैं,
कौन किसे कैसे मिले,
प्रारब्ध लिखे होते हैं,

ये गरल है या अमृत
इसका कैसे चयन करू,
जो आया हृदय पे बोझ,
उसको कैसे वहन करू,

है नही ये मृत्यु,
पर ये जीवन आसान नही,
मेरी इस पीडा का,
लगता कोई निदान नही,

तुम ही आओ मेरे सम्मुख,
मेरी पीडा का हरन करो,
आओ थोड़ा समीप मेरे,
थोड़ा मेरा स्मरण करो,

मोहपाश मे तुम्हारे हूं तो,
मुक्ति तुम्ही दिलाओगी,
आग्या नहीं, अनुरोध समझो,
कहदो,
एक बार मुझसे मिलने आओगी.

 नाम- श्वेता जायसवाल 
साहित्यिक उपनाम -श्वेता 
वर्तमान पता -मण्डला (म. प्र.) 
राज्य -म. प्र. 
शहर -मण्डला 
शैक्षणिक योग्यता -स्नातक 
कार्य क्षेत्र -ग्रहणी 
विधा -कविता मुक्तक 
उपलब्धि -youtuber 
लेखन का उद्देश्य -name ,fame, money 

matruadmin

Next Post

रोशनी 

Thu Jun 7 , 2018
हां रोशनी वह शब्द है। यह एक उर्दू शब्द है। जिसे हिन्दी में प्रकाश आंग्ल में लाइट तथा स्थानीय भाषाओं में विभिन्न नामों से जाना जाता है। अब नाम और भाषा से हमें का लेना खैर। रोशनी का हमारे जीवन मा बहुत बड़ा महत्व है। एक कहावत भी है रोशनी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।