वो ज़िंदगी में काश दुबारा मिले कभी
जैसे कि टूट कर के सितारा मिले कभी
उम्मीद जागती है जो ये दिल में बारहा
मौजे रवाँ है इसको किनारा मिले कभी
बैठा है इंतिजार में मूरत बना कोई
तरसी नज़र को ऐसा नज़ारा मिले कभी
आख़िर मैं कब तलक यूँ खुदा को मना करूँ
निकले ये जाँ तेरा जो इशारा मिले कभी
करता हलाक है बड़ी मासूमियत से पर
इस हुस्न को कुछ और मुदारा मिले कभी
ग़ैरों की साज़िशी का न होगा गिला कोई
बस ये न हो कि काम तुम्हारा मिले कभी
ख़ूं जो पिया सो पी लिया इस हुक्मरान ने
ऐसा न हो कि सर भी उतारा मिले कभी
#मंगल सिंह ‘नाचीज़’
परिचय :
नाम- मंगल सिंह
*साहित्यिक उपनाम- ‘नाचीज़’
*वर्तमान पता- हनुमानगढ़,
*राज्य-राजस्थान
*शहर- संगरिया
*शिक्षा- MA(English),MA(Political Science),B.Ed.
*कार्यक्षेत्र- वरिष्ठ अध्यापक (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,न्यौलखी,हनुमानगढ)
* विधा- ग़ज़ल, कविता, कहानी
*अन्य उपलब्धियाँ- मुशायरों में शिरकत
*लेखन का उद्देश्य- सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना व साहित्य की सेवा करना