मीटू

atul kumar
शब्द समुच्चय मात्र नहीं है
संकल्प है एक
जो दुहराता है अपनी प्रतिबद्धता को
जिसने की है कोशिश चीरने की
निसीथ अंधकार को
स्व अस्तित्व की लौ से..
वह तुम्हें सीमाओं में बांध रहा था
रखा वरदहस्त उसने सतीत्व के रक्षार्थ
किया अलंकृत विभिन्न उपमाओं से
हाथ बढ़े और बढ़े
ले लिये रूप काल क्रूर पंजो के
अंगुलिया बनी प्रतिनिधि
नैतिकता समर्पण समाज धर्म की
पंजे कसते चले गये ..
हिल गया वजूद समग्र
उन चित्कारों से जो दफन थी
काल के परतों के नीचे
वो आंखे भी सहमी
जिसने लिया था एक्स रे कभी.
वो हाथ भी ठिठके जो
फुफकारते चले थे नोंचने को
 मी टू से बेबस तीर भी चले
ग्लानि कुण्ठा अलोचना की प्रत्यंचा पर..
खण्डित हुई मनुजता
दो से अनेक हिस्से में
चढ़ी सीढ़ियां कई धर्म जाति लिंग के वास्ते
बने कितने समूह स्तम्भ
झुकाये जिसने राजदण्ड
जो उठी अंगुलियां उसके ओर
सरका दी पट्टी न्याय की देवी की
लेकिन नहीं बनी वोट बैंक कभी
कभी नहीं बैठी पंचायत
सुरक्षा व अधिकार के लिये
क्योंकि बिखरी पड़ी थी अनेक खाँचों में
पड़ी रही हाशिये पर
पुरूषों ने लिखा स्त्री विमर्श अपने भुजदण्डों से,
वक्त ने किया दीपित
जली है इक लौ
बेबस हो रहा भयावह अंधेरा
मशाल भी बनी लौ भी और वाहक भी
टूटेगीं वर्जनायें,जंजीरे और सखीचे भी
छोटी छोटी कड़िया बुन रही सुनहरा कल..

#अतुल पाण्डेय

परिचय-
नाम -अतुल कुमार पाण्डेय ‘यायावर ‘पिता का नाम- श्री वेद प्रकाश पाण्डेय ।पता-ग्राम पोस्ट बभनौली पाण्डेय,लार,देवरिया,उप्र।२७४५०२। योग्यता -गणित स्नातकोत्तर ,शिक्षा स्नातक ;प्रवक्ता_-श्री रैनाथ ब्रह्मदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय सलेमपुर ।

matruadmin

Next Post

हिंदी बहन है, मालकिन नहींः वैंकय्या

Mon Oct 22 , 2018
उप-राष्ट्रपति वैंकय्या ने हिंदी के बारे में ऐसी बात कह दी है, जिसे कहने की हिम्मत महर्षि दयानंद, महात्मा गांधी और डाॅ. राममनोहर लोहिया में ही थी। वैंकय्याजी ने कहा कि ‘‘अंग्रेजी एक भयंकर बीमारी है, जिसे अंग्रेज छोड़ गए हैं।’’ अंग्रेजी का स्थान हिंदी को मिलना चाहिए, जो कि […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।