Read Time51 Second

इन्दौर। शहर के वयोवृद्ध लेखक 92वें वर्षीय डॉ. कृष्णचन्द्र सक्सेना को संस्मय प्रकाशन द्वारा संस्मय सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ द्वारा शनिवार को प्रदान किया गया।
डॉ. सक्सेना की पुस्तक ‘अनहद नाद’ के कारण यह सम्मान आपको मिला है। अब तक आप दो पुस्तकें लिख चुके हैं।
इस उपलब्धि पर संस्मय प्रकाशन की संस्थापक शिखा जैन व निदेशक भावना शर्मा ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर अभिनंदन किया।
Post Views:
55
