दूरियां शंकाओ की..

durgesh
उत्सुक हूँ
उत्तर को देने के लिये
प्रश्न तेरे
उत्तर मेरे
या मैं भी कुछ करूँ प्रश्न
बस बने सन्तुष्टि
तेरे मन पर
मेरे उत्तर से ।
बनी रहे मेरे भी मन में
एक जिज्ञासा जानने की
मैं भी करूँ प्रश्न
तू भी दे उत्तर ईमानदारी से ।
प्रेम में बना रहे विस्वास
न हो धोखे का लेस मात्र ।
भले ही चलता रहे क्रम
प्रश्न और
उत्तर का
तेरे हो
या हो मेरे ।
तुझे भी इसमें हर्ज
तो क्या होगा ।
मन में बैचेनी
तेरी भी शांत होगी
मन मेरा भी न फिर
तड़पेगा ।
फिर क्यूँ रोकूँ
तुझको करने से
प्रश्न ?
प्रेम है मेरे मन में
तो उत्तर भी होगा न ।
झूठ के बहानो से प्रेम
का क्या सरोकार ।
फिर क्यूँ रुके सिलसिला
तेरे प्रश्न और
मेरे उत्तर का या
मेरे प्रश्न और
तेरे उत्तर का ।
समस्याएँ हल ही होगी ।
शिकवे दिल से मिटेंगे ।
मन के प्रश्न
और सीधे मन के ही उत्तर
बस मन से मन तक
बना रहे आवागमन
विचारो का ।
तेरे मन को भी न हो तकलीफ ।
न हो मेरा भी मन उदास।
तो चलाये रखे सिलसिले
विचारों के ।
प्रश्न और शंकाओ के
समाधान के ।
और होता रहे प्रेम प्रगाढ़ ।
और मिटती रहे दूरियां
शंकाओ की ।
             #दुर्गेश कुमार
परिचय: दुर्गेश कुमार मेघवाल का निवास राजस्थान के बूंदी शहर में है।आपकी जन्मतिथि-१७ मई १९७७ तथा जन्म स्थान-बूंदी है। हिन्दी में स्नातकोत्तर तक शिक्षा ली है और कार्यक्षेत्र भी शिक्षा है। सामाजिक क्षेत्र में आप शिक्षक के रुप में जागरूकता फैलाते हैं। विधा-काव्य है और इसके ज़रिए सोशल मीडिया पर बने हुए हैं।आपके लेखन का उद्देश्य-नागरी की सेवा ,मन की सन्तुष्टि ,यश प्राप्ति और हो सके तो अर्थ प्राप्ति भी है।

matruadmin

Next Post

मन परमात्म

Fri Mar 16 , 2018
अपना कौन पराया कौन विपदा ही बताती है अपने पराये के भेद को अच्छी तरह समझाती है विपदा आने पर जो साथ छोड़ते अवसरवादी कहलाते है जो विपदा मे साथ निभाते सच्चे हमदर्द कहलाते है आँख मूंदकर विश्वास करे जो धोखा उन्ही को मिलता है विपदा आती बिना बुलाये चैन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।