हिंदीसेवी मुकेश कुमार सम्मानित 

cropped-cropped-finaltry002-1.png

अलीगढ़।

अलीगढ़ महोत्सव-२०१८ (राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी) में मुक्ताकाश मंच से ‘हिंदी प्रोत्साहन समिति उ.प्र.(इकाई)’ के सौजन्य से हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम किया गया। इसमें हिंदी सेवी साहित्यकारों,कलाकारों,पत्रकारों सहित हिंदी में उच्च अंक प्राप्त छात्र -छात्राओं को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसी कड़ी में युवा साहित्यकार एवं क्षेत्रीय फिल्म कलाकार जनपद-आगरा निवासी मुकेश कुमार ‘ऋषि वर्मा’ को विधायक संजीव राजा (शहर-अलीगढ़) द्वारा आकर्षक प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेता जैस चौहान ने भी मुकेश को पुष्पहार व मैडल आदि पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र दीक्षित ‘शूल’ ने किया। अध्यक्षता श्रीराम निवास पहलवान,नरेन्द्र शर्मा और प्रेमकिशोर पटाखा जी ने की।

उपस्थित वक्ताओं व कवियों ने अपने उद्बोधनों व श्रेष्ठतम काव्य रचनाओं से राष्ट्र भाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डाला।

matruadmin

Next Post

आत्महत्या

Tue Feb 6 , 2018
कर रही है आत्महत्या,  राह चलती छेड़खानी अब कहाँ है चिर सुरक्षित,  अस्मिता की रातरानी।    आचरण के आनयन ही,  कुछ अनैतिक हो गए हैं खो चुके आदर्श संयम,  शिव नरोत्तम सो गए हैं है न कोई घर अछूता,  हुई चर्चित चौमुहानी।    अब नई दिल्ली सशंकित,  डर रही है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।