क्यों लिखता मैं

deepak sharma
लिखता मैं किसान के लिए,
लिखता मैं इंसान के लिएl

नहीं लिखता धनवान के लिए,
नहीं लिखता मैं भगवान के लिएl

लिखता खेत-खलियाँ के लिए,
लिखता मैं किसान के लिएl

नहीं लिखता उद्योगों के लिए,
नहीं लिखता ऊँचे मकान के लिएl

लिखता हो सड़कों के लिए,
लिखता मैं इंसान के लिएl

क़लम मेरी बदलाव बड़े नहीं लाई,
नहीं उम्मीद इसकी मुझेl

खेत-खलियाँ में बीज ये बो दे,
सड़क का एक गड्डा भर देती
ये काफ़ी इंसान के लिएl

लिखता हो किसान के लिए,
लिखता मैं इंसान के लिएl

आशा नहीं मुझे जगत पढ़े,
पर जगत का एक पथिक  पढ़ेl
फिर लाए क्रांति समाज के लिए,
इसलिए लिखता मैं इंसान के लिएl
पिछड़े भारत से ज़्यादा,
भूखे भारत से डरता होl
फिर हरित क्रांति पर लिखता हो,
फिर किसान पर लिखता होl
क्योंकि,
लिखता मैं किसान के लिएl
लिखता मैं इंसान के लिएll

#दीपक शर्मा

परिचय: दीपक शर्मा की जन्मतिथि-२७ अप्रैल १९९१ है। आपका स्थाई निवास जौनपुर के ग्राम-रामपुर(पो.-जयगोपालगंज केराकत) उत्तर प्रदेश में है,जबकि वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहते हैं बी.ए.(ऑनर्स-हिंदी साहित्य) और बी.टी.सी.( प्रतापगढ़-उ.प्र.) तक शिक्षित श्री शर्मा फिलहाल एम.ए. में अध्ययनरत(हिंदी)हैं। आप कविता,लघुकथा,आलेख सहित समीक्षा भी लिखते हैं।विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी कविताएँ व लघुकथा प्रकाशित हैं। विश्वविद्यालय की हिंदी पत्रिका से बतौर सम्पादक जुड़े हुए हैं।आपकी लेखनी का उद्देश्य- देश और समाज को नई दिशा देना तथा हिंदी क़ो प्रचारित करते हुए युवा रचनाकारों को साहित्य से जोड़ना है।

matruadmin

Next Post

परम्परा...!

Thu Jan 25 , 2018
                जिसने गर्भस्थ होते ही अपार सहन की थी वेदनाएं- निशि-दिन-उबकियां,अपच कभी चक्कर तो कभी और कुछ। खाना-पीना दुश्कर रहा, कई मास तक तब जाकर असीमित प्रसव-वेदना को सहन कर मुंह देखा था- स्नेह के उपहार का, लालन-पालन के दिवस बीते,फूल की सुगंध […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।