नारी

cropped-cropped-finaltry002-1.png

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…

निर्मल गंगा जैसी हो,

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…।

अपने गुण से,

अपने सौंदर्य से

सबको मोहने लगती हो,

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…।

सबको क्यों, तुम अच्छी लगती हो..

इसमें कोई शक नहीं..

कि तुम बड़ी अच्छी लगती हो…

मन में बनकर चाहत…

बड़ी अच्छी लगती हो…,

इतनी तुम प्यारी हो…

प्यारी-प्यारी लगती हो…

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…।

किसी की मां तो,

किसी की बेटी तुम…

तो किसी की बहन,

किसी की चाची तुम…

किसी की मामी,

तो किसी की सखी लगती हो…।

सहज भाव हिलमिल जाती,

पलभर में रिश्ता जोड़ लेती,

सर्वव्यापी जल जैसी,

हर रिश्ता सहेजने वाली,

रिश्ते प्यार के दिल में..

संभालने वाली तुम…।

कोमल हृदया हो तुम…

तरल भाव की कन्या तुम,

चंद्रकिरण-सी शीतलता तुममें..

चंदन-सी सुंगंध फैलाने वाली तुम…

पुष्प की कोमलता है

तुममें…।

ईश्वर चिंतन में सदा रममाण तुम ..

किसी को मरियम,

भक्ति ज्योत-सी जलाने वाली

किसी को मीरा लगती हो,

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…।
सेवाभाव में दंग समाधिस्त तुम…

तुलसी-सी पवित्रता तुममें ..

तितली-सी चंचलता तुममें…

गुंजन तुम,वीणा नाद तुम,

पायल की झंकार तुममें,

बाँसुरी की कोमल तान तुम हो…।

कभी मधुर वाणी है तुम्हारी…

तो कभी चपला- सी…

कड़कती आवाज तुम्हारी…

शूरवीरा तुम, विजयशील तुम,

हे नारी,क्यों तुम ऐसी हो…।

कितने तुम्हारे, रंग-रुप…

पल-पल बदलती…

हर पल मचलती…

जैसे छांव-धूप…

खुद से निखरती…

सजती संवरती…

हर घाव सहती…

हर बार बहती…

वो नदी हो तुम…।

फिर भी मासूम- सी दिखती हो,

प्यारे से फूलों जैसी खिलती हो,

शक्ति हो तुम…

आदि से अनादि तक…

सबकुछ होकर भी…

सबसे पहले और आखिर भी…

हे जगत जननी…

मातृ हो तुम,मातृ हो तुम…॥

#संजय वासनिक ‘वासु’

परिचय : संजय वासनिक का साहित्यिक उपनाम-वासु है। आपकी जन्मतिथि-१८ अक्तूबर १९६४ और जन्म स्थान-नागपुर हैl वर्तमान में आपका निवास मुंबई के चेंबूर में हैl महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर से सम्बन्ध रखने वाले श्री वासनिक की शिक्षा-अभियांत्रिकी है।आपका कार्यक्षेत्र-रसायन और उर्वरक इकाई(चेम्बूर) में है,तो सामाजिक क्षेत्र में समाज के निचले तबके के लिए कार्य करते हैं। इकाई की पत्रिका में आपकी कविताएं छपी हैं। सम्मान की बात करें तो महाविद्यालय जीवन में सर्वोत्कृष्ट कलाकार-नाटक सहित सर्वोत्कृष्ट-लेख से विभूषित हैं। आपके लेखन का उद्देश्य-शौकिया ही है।

matruadmin

Next Post

...तो नववर्ष मंगल हो

Mon Jan 8 , 2018
पुराना जा के नूतन आ रहा है,सबका मंगल हो, समूचा देश खुशी में गा रहा है,सबका मंगल हो। नया है वर्ष नया कैलेण्डर,नए आगाज इसमें हो, नया सवेरा दुनिया को भा रहा है,सबका मंगल हो॥ मिले नफ़रत पर सभी को जीत तो नववर्ष मंगल हो, करें सब जो आपस में […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।