वो बैठे फेसबुक खोले

ajay ahsas

नभ चाहें धरती डोले, वो बैठें फेसबुक खोले
उंगली करें होले होले,वो बैठें फेसबुक खोले!
दुनिया भर के दोस्त बना दे, ये इण्टरनेट साइट, गीदड़ भी है यहाँ गरजते होकर इकदम टाइट।
हैलो हाय बोलते रहते, हाउ आर यू कहते ,
सुन्दरियों को देख एक पे सौ रिकवेस्ट हैं करते।
हो स्वीकार थैंक्स बोले, वो बैठें फेसबुक खोले।
उनकी एक पोस्ट आये तो मिले हज़ारों लाइक, हमको तो लाइक करके भी कर देते अनलाइक।
लोमड़ सी तस्वीर है उनकी , फिर भी कहते नाइस
बोलें आओ हम तुम मिलकर बैठें पीयें स्लाइस।
चाहे हो शरबत घोलें, वो बैठें फेसबुक खोले।
अपने बारे मे लिखतें हैं आइ एम एलोन,
सूटों वाली फोटो लगाते चाहें हो लाखों का लोन।
प्रोफाइल मे लगा दिये हैं जाब मेरी सरकारी ,
खेती करते घर पर बैठें या बेचें तरकारी ।
घर चाहें आलू छीलें,वो बैठें फेसबुक खोले।
बूढ़े भी  हैं लिखते आजकल आइ एम स्टूडेन्ट,
सोच रहें हैं इसी उमर में हो लव एक्सीडेन्ट।
दाँत दिखे न स्माइल में खाली दिखे मसूड़ा,
फिर भी चाह रहें हैं उनके बाल में बाधें जूड़ा।
दाँत नहीं जब मुँह खोले,वो बैठें फेसबुक खोले।
लडका बोले सिवा तुम्हारे नहीं है कोई खास,
जान गई बस मुझ पर निर्भर न डाले वो घास।
कभी जो उनका मैसेज आये हाय हैलो हो कैसे ,
भैंस से जैसे जोंक चिपकता वो चिपके हैं ऐसे ।
खाते दिनभर हिचकोले,वो बैठें फेसबुक खोले।
सब लेखक बन जाते जिनको है न कोई काम,
दिन भर डोले उस साइट पर जहाँ लगा है जाम।
कभी-कभी तो भाग दौड़ में वो लंगड़े हो जाते,
पाले जब अच्छे मोटे तगड़े के वो पड़ जाते।
गिरते जब उसके शोले,वो बैठें फेसबुक खोले।
चिट्ठी वाली बातें जब भी याद हमे आ जाये,
बन्द करें पलकें झर झर झर आँसू बहता जाये।
आज हो रही विडियो कालिंग सब हो गया खिलौना ,
प्रेम हो गया दूषित अब करते दुष्कृत्य घिनौना ।
लोग बदलते अब चोले,वो बैठें फेसबुक खोले।
अपनों का अपमान विदेशी का करते सम्मान ,
कहते हम सब बना रहें हैं भारत देश महान।
लज्जा हया शर्म सब छोड़े वेश का किया विनाश ,
कहते हैं हो रहा है अपने देश का पूर्ण विकास ।
बेशर्मी के खोले झोलें,
वो बैठें फेसबुक खोले!!

#अजय एहसास

परिचय : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सुलेमपुर परसावां (जिला आम्बेडकर नगर) में अजय एहसास रहते हैं। आपका कार्यस्थल आम्बेडकर नगर ही है। निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ हिन्दी भाषा के विकास एवं हिन्दी साहित्य के प्रति आप समर्पित हैं।

matruadmin

Next Post

बलात्कारी

Sun Jan 20 , 2019
चीख रही है बेबस नारी, सुनले अ दरिंदे बलात्कारी…. नोचा जब तूने इस तन को, आवाज नही आई तेरे मन मे! 9 महीने गर्भ में रहा नारी के, सिहरन ना हुई तेरे तन में!! अस्तित्व तेरा नारी से, इसकी उंगली पकड़कर खड़ा हुआ! नारी तन के स्तन से ही, दूध […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।