बेवफ़ाई

l r seju
रोया तो मैं बहुत जी भर के रोया,
जब वफ़ा के बदले दगा पाया।
क्या कमी थी मेरे प्यार में,
जो तुमने इस कदर दग़ा दे दिया।
तेरी चाहत में पलकें बिछाए बैठे हैं,
तेरे प्यार में दुनिया से नाता तोड़ बैठे हैं।
हर पल सिर्फ तेरा ही इंतज़ार रहता हैं
मेरे लबों पर तेरा ही नाम रहता है,
तेरे इश्क़ में इस कदर पागल हो गए,
कि हम अपने खुदा को ही भूल गए।
तेरी मोहब्बत का आलम तो देखिए,
आंखे बंद थी फिर भी मुलाकात हो गई।
पर खेल तो दिलों का ऐसा खेला,
कि फासला हो गया मीलों का।
दिल था मेरा कोई बाज़ारी खिलौना नहीं,
जो तुमने काँच की तरह तोड़ दिया।
अरे जालिम ये क्या कर दिया
क्षण भर में तन्हा कर दिया।
क्या कसूर था इस दिल का,
जो तुमने ठुकरा दिया।
बेदर्द तुमने ऐसा दर्द दे दिया,
तड़पता है दिल,उम्रभर का रोग दे दिया॥
                                                     #एल.आर. सेजू
परिचय : एल.आर. सेजू थोब राजस्थान की तहसील ओसिया(जिला जोधपुर) में रहते हैं।आपको हिन्दी लेखन का शौक है। अधिकतर लेख लिखते हैं।

matruadmin

Next Post

यशपाल निर्मल और  केवल कुमार केवल होंगें 26 क़ो  सम्मानित

Sat Nov 25 , 2017
जम्मू। राज्य के जाने-माने साहित्यकार, अनुवादक और सांस्कृतिककर्मी एवं साहित्य अकादमी(नई दिल्ली) के राष्ट़्रीय अनुवाद पुरस्कार से सम्मानित यशपाल निर्मल को अनुवाद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान मिल रहा है।  साथ ही केवल कुमार केवल को हास्य व्यंग्य कविता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए २६ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।