मीरा की प्रीत

3

rakhi sinh
ओढ़कर श्याम के रंग की ओढ़नी
इस कदर आज मीरा दिवानी हुई,
भूलकर वो जहां प्रीत की रीत में
प्रेम की एक पावन कहानी हुईl

छोड़कर महल,त्याग सब कुछ दिया
प्रीत की डोर से बाँध उसको लिया,
बोल मीठे हुए खुद हुई बाँसुरी
श्याम के प्रेम में बस रहे आतुरी,
नैन के नेह से गीत सारे लिखे
अश्क उसके वही फिर निशानी हुई…l
ओढ़कर श्याम के….ll

ढूंढती फिर रही है उसे हर गली
प्रीत की बावरी-सी बयारें चली,
सोचकर बस तुझे घूंट विष का पिया
याद कर-कर तुझे टूटता है जिया,
पावसों-सी बरसती रही आंख है
प्रीत ये मेघ का आज पानी हुई…l
ओढ़कर श्याम के….ll

श्याम को हर गली आज गाती फिरे
सांवरा है उसी का बताती फिरे,
प्रेम की जोगिनी आज सागर हुई
श्याम में डूबती प्रीत गागर हुई ,
लिख रही श्याम को शब्द में इस तरह
प्रीत उसकी सभी से सुहानी हुईl

ओढ़कर श्याम के रंग की ओढ़नी
इस कदर आज मीरा दिवानी हुई,
भूलकर वो जहां प्रीत की रीत में,
प्रेम की एक पावन कहानी हुईll

                                                        #राखी सिंह ‘शब्दिता'

परिचय : राखी सिंह का कलम नाम `शब्दिता` हैl आप फिलहाल बीएससी में अध्ययनरत हैंl आपका बसेरा गाँव नगला भवानी(खन्दौली) आगरा में हैl राखी सिंह की जन्म तिथि-१० अगस्त १९९९ हैl लेखन कार्य आपका शौक हैl

matruadmin

3 thoughts on “मीरा की प्रीत

  1. Rakhi bahut khubsurat rachna…. aise hi likhti raho…. God bless you….☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆☆ sahity is voice of internal soul….RUPESH kumar …… mai Kya likhu… aapki rachna ke aage mere shabd hi kam pad jayege…..

Comments are closed.

Next Post

बिटिया

Sat Nov 18 , 2017
गूँज उठी थी किलकारी मेरे आँगन में, चांदनी की तरह शीतल-सी कली की तरह नाजुक-सी, मेरी प्यारी नन्हीं-सी बिटिया रानी थी। सौभाग्य है हमारा, घर-घर दी बधाइयां मेरा आँगन महकाया, बेटी तो घर की रोशनी होती हैं। सब कहते हैं दिखती हैं, माँ जैसी होती हैं माँ का सहारा, और […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।