हिन्दी का गिरता बौद्धिक स्तर

devendr soni

हिन्दी को प्रचलित तौर पर माथे की बिंदी कहा जाता है। जिस तरह सही बिंदी लगाने मात्र से नारी का व्यक्तित्व प्रभावशाली हो जाता है,ठीक उसी तरह हिन्दी भाषा के शुद्ध प्रयोग से साहित्य और हमारे लेखन की महत्ता भी बढ़ जाती है लेकिन आज देखने में यह आ रहा है कि इसके मूल स्वरूप और बौद्धिक स्तर में निरन्तर गिरावट आ रही है। यह चिन्ताजनक होने के साथ ही अपेक्षित सुधार की आवश्यकता भी बतलाता है। इस पर चर्चा हो,इससे पहले हिन्दी के महत्व को जानना भी जरूरी है।

हिन्दी हमारी मातृभाषा तो है ही,यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा भी है,जिसे विश्व के अन्य देशों में भी अपनाया जाता है। यही कारण है कि-राजभाषा,सम्पर्क भाषा और जन भाषा बनने के बाद अब हमारी हिन्दी विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है।

हिन्दी के ज्यादातर शब्द-संस्कृत,अरबी और फ़ारसी भाषा से लिए गए हैं,इसीलिए यह हमारी राष्ट्रीय चेतना की संवाहक भी है। हिन्दी अपने-आप में एक समर्थ भाषा है। प्राचीन,समृद्ध तथा प्रकृति से तादाम्य बैठाने वाली हमारी हिन्दी १४ सितंबर १९४९ को एक संवैधानिक निर्णय के बाद राजभाषा के रूप में प्रचारित,प्रसारित की जाने लगी तथा राष्ट्रभाषा प्रचार समिति(वर्धा) के आग्रह पर सन १९५३ से सम्पूर्ण भारत में इसे १४ सितंबर को `हिन्दी दिवस` के रूप में मनाया जाने लगा। आगे चलकर इसे `विश्व हिन्दी दिवस` के रूप में स्वीकार किया गया,जो बड़े गौरव की बात तो है ही,हिन्दी के महत्व और उसकी उपयोगिता को भी प्रतिपादित करती है। इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हिन्दी के प्रति जन मानस में रुझान और जागरूकता बढ़ी है।

विश्व में हिन्दी बोलने वालों की संख्या,अंग्रेजी भाषियों की तुलना में कहीं अधिक है। यह अधिकांश मध्यम वर्ग की लोकप्रिय और प्रयुक्त भाषा होने के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी इसे अपनाया और अपने उत्पादनोँ के प्रचार-प्रसार के लिए भी इसे ही चुना। यही नहीं,आज-टी.वी. चैनलों एवं मनोरंजन की दुनिया में हिन्दी सबसे अधिक लाभ की भाषा है। एक अनुमान के मुताबिक कुल विज्ञापनों की ७५ फीसदी भागीदारी भी इसी भाषा से ही है।

आंकड़े बताते हैं कि,पिछले दशकों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी का विकास बहुत तेजी से हुआ है,जिसके प्रभाव स्वरुप-वेब,विज्ञापन,संगीत,सिनेमा और बाजार के क्षेत्र में हिन्दी ने अपनी पकड़ मजबूत की है। यही नहीं,विश्वभर में लगभग २०० से अधिक विश्वविद्यालयों में शोध के स्तर तक अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था की गई है।

सबसे ज्यादा प्रसन्नता की बात हमारे लिए यह है कि, -विदेशों से सैकड़ों पत्र-पत्रिकाएं भी हिन्दी भाषा से नियमित रूप से निकल रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण मुझे यह भी लगता है कि-हिन्दी भाषा और इसमें निहित भारत की सांस्कृतिक धरोहर इतनी सुदृढ़ और समृद्ध है कि,इस ओर अधिक प्रयत्न न किए जाने के बावजूद भी हिन्दी के विकास की गति बहुत् तेज है।

कोई भी क्षेत्र हो,भारतीय संगीत,ध्यान,योग,विज्ञान, आयुर्वेद,हस्तकला,भोजन और भारतीय परिधानों की बढ़ती मांग तथा आकर्षण के कारण,इनके केन्द्र पूरे विश्व में अपनी धाक जमाते नजर आते हैं,जिसके कारण आज हिन्दी ने अन्य भाषाओं को पीछे छोड़ा है और अपना वर्चस्व बनाया है। करोड़ों हिन्दीभाषी आज कम्प्यूटर और चलायमान परहिन्दी भाषा का प्रयोग करते हैं,जो एक बड़ी उपलब्धि है।

बावजूद इसके आज हिन्दी भाषा अपना मूल स्वरुप खोते नजर आ रही है,जिससे उसके बौद्धिक स्तर में आ रही निरन्तर गिरावट चिंता का विषय है। इसका एक बड़ा कारण अशुद्ध प्रयोग और युवा पीढ़ी तथा हमारे द्वारा भी अपनी सुविधा के लिए गढ़े जाने वाले वे शब्द हैं जो एक नई अधकचरी भाषा को जनम दे रहे हैं। यही सर्वाधिक चिंता का विषय है,जिससे बचना बहुत जरूरी है।

फिर भी,मेरी नजर में हिन्दी का भविष्य पूरी तरह से उज्ज्वल है। यह जन-जन के मन की भाषा है। इसे औऱ अधिक बेहतर तथा मूल रूप में प्रयुक्त किया जाना ही हम सबकी जवाबदारी है,और यही `हिन्दी दिवस` को मनाए जाने की सार्थकता भी है।

                                                     #देवेन्द्र सोनी

matruadmin

Next Post

अनाथ को दो अपना हाथ

Mon Sep 11 , 2017
अनाथ बच्चों का कोई क्यूं नहीं होता,नाथ, उन रोते बच्चों के सिर पे रखने के लिए क्यूं कोई नहीं होता,हाथl हम हमेशा गर्व से बोलते हैं सबसे बड़ा है हमारा,धर्म, तो उन अनाथ बच्चों पे कोई धर्म, क्यूं नहीं करता,रहमl मूर्तियों को करोड़ों के कपड़े पहनाकर हम बढ़ाते हैं समाज […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।