उजियारा

manmohan gupta
माँ मजदूरी करती थी,जो कुछ भी मजदूरी के रूपए मिलते,उनसे वह अपने पुत्र और अपने लिए खाने-पीने की सामग्री खरीदकर काम चलाती थी।
उत्सव और समारोह जब भी किसी घर में मनाए जाते,रामूड़ी चमन मसोसकर रह जाती। कभी अपने बालक की ओर देखती,तो कभी अपने भाग्य को कोसती।
दीपोत्सव के दिन आने वाले थे। उससे पूर्व ही रामूड़ी की झोपड़ी के पास के मकानों के बालक पटाखे और फुलझड़ी छोड़ रहे थे। रामूड़ी का पुत्र दीपू उन्हें देखकर माँ की ओर मुंह ताकता था।
दीपावली का दिन भी आया। चारों ओर दीपों के प्रकाश से मकानों की
मुंडेरियां जगमगा रही थी। रामूड़ी ने नन्हें बालक दीपू को छाती से लगाकर मन में अफसोस के दर्द को व्यक्त करते हुए गुनगनाया-‘कहां-कहां दीपक रखूं आज मैं ? मेरे घर अंधियारा है। दीपक में यदि तेल नहीं तो,फिर भी दीपक प्यारा है। माँ की गोदी में ही पाए जैसे इसने सुख सारे, लेकिन हम दोनों अभाव में,नहीं कभी थे हारे। जब पड़ोस के आंगन मैंने महताब चमकते देखे। लगता है मुझको तो गोदी के स्वप्न सलोने दिखे।’
यह गुनगुनाते हुए रामूड़ी की आंखों से अविरल आंसूओं की धारा मुखारविन्द से टपककर बालक दीपू के मुंह पर गिर गई थी। सच्चाई यह थी कि पर्याप्त मजदूरी न मिलने के कारण उसकी आंखें भर आई थीं। उसके घर में तेल नहीं था, इसलिए अंधियारा था, लेकिन जब अपना उसने कुलदीपक देखा तो घर भर में उजियारा था।

#मनमोहन गुप्ता 

परिचय : मनमोहन गुप्ता की शैक्षिक योग्यता एम.ए (हिन्दी,इतिहास, पत्रकारिता)और एम.एड. हैl आप शिक्षा विभाग से २०१३ में स्वैच्छिक सेवानिवृत हुए हैंl वर्तमान में बतौर सम्प्रति स्वतंत्र साहित्य लेखन जारी हैl प्रकाशन एवं प्रसारण देखें तो १९६९ में दैनिक अखबार में प्रथम प्रकाशन हुआ थाl तत्पश्चात आकाशवाणी जयपुर,मथुरा और आगरा से अनवरत प्रसारण होता रहा है,जिसमें राज्य स्तरीय रूपक `परिवर्तन` आकाशवाणी मथुरा के माध्यम से लखनऊ केन्द्र से प्रमुख रूप से प्रसारित होना हैl आपको भरतपुर में ‘लोहागढ़ कौ झरोखा’ के संस्थापक स्तम्भ लेखन का कार्यानुभव हैl ऐसे ही कई पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं और साक्षात्कार प्रकाशित हुए हैं।मनमोहन गुप्ता का निवास राजस्थान के मण्डी अटलबंद(भरतपुर) में हैl

matruadmin

Next Post

कागजी तितली

Fri Jan 19 , 2018
ठिठुरन-सी लगे सुबह के हल्के रंग-रंग में। जकड़न भी जैसे लगे देह के अंग-अंग में॥ उड़ती-सी लगे धड़कन आज तो आकाश में। डोर भी है हाथ में,हवा भी है आज साथ में॥ पर कागजी तितली लगी सहमी-सी,l उड़ने की शुरुआत में॥ फैलाए नाजुक पंख,थामा डोर का छोर। हाथ का हुआ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।