अनाथ को दो अपना हाथ

aarti jain

अनाथ बच्चों का कोई क्यूं नहीं होता,नाथ,

उन रोते बच्चों के सिर पे रखने के लिए

क्यूं कोई नहीं होता,हाथl

हम हमेशा गर्व से बोलते हैं

सबसे बड़ा है हमारा,धर्म,
तो उन अनाथ बच्चों पे कोई धर्म, क्यूं नहीं करता,रहमl

मूर्तियों को करोड़ों के कपड़े पहनाकर हम

बढ़ाते हैं समाज की,आभा,
तो उन अनाथ बच्चों को वस्त्रहीन

देख क्यूं नहीं घटती समाज की,शोभाl

उन झूठे बाबा को जब मिलती है सजा,

तो आ जाता है हमें,रोना,
तो उन अनाथ को देख क्यूं नहीं

पसीजता हमारा,सीनाl

क्या गलती है उस अनाथ की जिसे,

तुम एक पल में कह देते हो किसी का,पाप,
ये मत भूलो कोई न कोई तुम्हारे बनाए

मजहब को मानने वाला होगा उसका भी,बापl

मानवता होती है लाज्जित जब कोई,

अनाथ करता है ठंडी रातों में खुले बदन,विलाप,

कैसे भूल जाते हैं हम अनाथ होना पाप है अगर,

तो कुंती ने भी तो मजबूरी में छोड़ा था कर्ण को,

फिर उसे कोई क्यूं नहीं कहता,श्रापl

मूर्तियों पर दूध की धारा बहाने वालों और,

मजारों पर चादर ओढ़ाने वालों कभी

उन अनाथों के भी बन जाओ नाथl

सच बोलती हूँ तुम्हारा भगवान हो या खुदा,

हो जाएगा खुश जब एक अनाथ को

तुम दोगे अपना हाथll

                                                          #आरती जैन
परिचय:  आरती जैन राजस्थान राज्य के डूंगरपुर में रहती है। आपने अंग्रेजी साहित्य में एमए और बीएड भी किया हुआ है। लेखन का उद्देश्य सामाजिक बुराई दूर करना है।

matruadmin

Next Post

युक्ति

Mon Sep 11 , 2017
बी.डी. व्यास जी की धर्मपत्नी बड़ी शक्की मिजाज थीं। उनके शक की दवा तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं थी। व्यास जी को कार्यालय से आने में जरा देर क्या हो जाती, श्रीमती जी अप्रत्याशित प्रश्नों की झड़ी लगा देती। भूले से कहीं ज्यादा देर लग जाती,तो वे कोप […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।