होली का त्यौहार

0 0
Read Time1 Minute, 33 Second

आओ हम सब,
मिलकर मनाएं होली।
अपनों को स्नेहप्यार का,
रंग लगाये हम।
चारो ओर होली का रंग,
और अपने संग है।
तो क्यों न एकदूजे को,
रंग लगाए हम।
आओ मिलकर मनाये,
रंगो की होली हम।।

राधा का रंग और
कान्हा की पिचकारी।
प्यार के रंग से ,
रंग दो ये दुनियाँ सारी।
ये रंग न जाने कोई,
जात न कोई बोली।
आओ मिला कर मनाये,
रंगो की होली हम।।

रंगों की बरसात है,
हाथों में गुलाल है।
दिलो में राधा कृष्ण,
जैसा ही प्यार है।
चारो तरफ मस्त,
रंगो की फुहार है।
हर कोई कहा रहा,
ये रंगो का त्यौहार है।।

बड़ा ही विचित्र ये,
रंगो का त्यौहार है।
जो लोगो के दिलों में,
रंग बिरंगी यादे भरता है।
देवर को भाभी से,
जीजा को साले से।
बड़े ही स्नेह प्यार से,
रंगो की होली खिलता है।
और अपना प्यार,
रंगो से बरसता है।।

होली मिलने मिलाने का,
प्यारा त्यौहार हैं।
शिकवे शिकायते,
भूलाने का त्यौहार हैं।
दिलों को दिलों से,
मिलाने का त्यौहार हैं।
सच मानो और जानो,
यही होली का त्यौहार हैं।।

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन मुंबई

matruadmin

Next Post

अबकी बार क्या करना है होली में

Tue Mar 23 , 2021
जो ग़मगीन चेहरे है,रंगीन रंग भर दो उनकी झोली में | कोई भी उदास न रहे,इस गुलाल रंगो से भरी होली में || बंद है जो बुजुर्ग घरो में,इस कमीने कोरोना काल में | उनके साथ होली खेलो,खुश रखो उनको हर हाल में || रूठे है जो दोस्त तुमसे,गुलाल लगाओ […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।