
पंचतत्व का शरीर है यह
रखिए इसका मन से ख्याल
तन के लिए व्यायाम करो
मन के लिए कीजिए ध्यान
आत्मा का रथ तन है यह
स्वस्थ शरीर मे रहता मन
आत्म खुराक ईश्वरीय याद
सात्विक भोग शरीर की जान
अमृत बेला में उठना सीखो
प्रभु से योग लगाना सीखो
तन मन पावन हो जायेगे
सुखमय जीवन पा जायेगे।
#श्रीगोपाल नारसन

