
घोर कलियुग का दौर है छाया
हाहाकार ने शोर मचाया
कोरोना ने हम सबको रुलाया
हाथरस की पड़ गई काली छाया
विकारों का परिणाम यही है भाई
अबलाओं पर वज्रपात यही है भाई
रक्षा को नारी की हाथ बढाओ
चरित्र निर्माण की अलख जगाओ
यही उपाय बस एक बचा है
दुराचारियों को फांसी की सजा है
पुनरावृत्ति अब न कोई होने पाए
अपराध जड़ से ही मिट जाए
जीवन नारी का बेख़ौफ़ हो जाए
अब सिर उठाकर नारी चल पाए।
#श्रीगोपाल नारसन

