केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के शुभावसर पर भारतवर्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। केंद्रीय विद्यालय टेंगा वैली अरुणाचल प्रदेश में भी खेल से संबंधित विविध प्रतियोगिताएं (प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, बैडमिंटन प्रतियोगिता, फुटबॉल प्रतियोगिता इत्यादि) आयोजित की गयीं जिनमें नौरीन माहिया, कृष, आर्द्रा, वैष्णवी, जूली, लेहा, पारस, श्रेया जैसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

सुनील चौरसिया ‘सावन’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय में फुटबॉल मैच खेला गया जिसमें अजय कुमार दास की टीम ने 1- 0 गोल से जबरदस्त जीत हासिल की। 15 अगस्त से चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट में अभिषेक सिंह (8 गोल), वीरेंद्र कुमार( 7 गोल) और कमल किशोर (6 गोल) के साथ राजकुमार, कौशिक शीट, विवेक गैंगवार, अखिलेश बिन्द, वेंकट रमन , भरत सिंह, अनुराग प्रजापति, सोहन डोगरा, पवन कुमार, प्रवीण, मुकेश, रवि, जसमीत, दूल इत्यादि खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्राचार्य रामकिशोर मीणा ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।

matruadmin

Next Post

महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच गांधीनगर ने जश्न ए आजादी कवि सम्मेलन में 2 68 कवि ओ को दिनांक 29 अगस्त 2020 को सम्मानित किया

Sun Aug 30 , 2020
Jगाँधी नगर साहित्य सेवा संस्थान की ओर से महात्मा गांधी साहित्य सेवा मंच पर आजादी की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2020 को दो बजे दोपहर मे कार्यक्रम जश्न ए आजादी ऑन लाइन कवि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ गुलाब चंद पटेल कवि लेखक अनुवादक और नशा मुक्ति अभियान प्रणेता ब्रेस्ट […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।