गिरगिट

niraj tyagi
दामन   अपना   आसमाँ   सा   बनाना  आसान   नही ।
अपने  आँचल  में   सूरज , चाँद  और  सितारों  को  एक
साथ   दिल   से   बसाना  कोई   आसान  काम   नही ।।
आजकल लोग अपनी जरूरत से लोगो को गले लगाते है,
अगर अपने मतलब का न हो तो बस उसका गला दबाते है।
वो जो अपने मतलब से तलवे चाटता है अमीरों के रातदिन,
गरीबो को गले लगाना उस दोगेले के बस की बात नही ।।
उसे  पता  है  जीवन  मे  कब  किसका  हाथ  पकड़ना  है ।
अपने    मतलब   से   आज   इसका   और  कल  उसका
इस्तेमाल   करेगा , वो   धरती   सा   धर्यवान   थोड़ी   है,
जो   अपने   धरातल  पर   किसी   का   बोझ   सहेगा ।।
अगर अपना हो मतलब तो वो गधे को भी बाप कहेगा।
 गिरा हुआ इंसान तो अपने मतलब के लिए किसी भी
हद से गुजरेगा,सागर की तरह नदियों को निगलेगा।।
आओ अब इनके जैसा अपने को भी बना लेते है।
ईमानदारी छोड़ कर इनकी जमात में मिल जाते है।
तब जीवन आराम से कट जाएगा,बस तेरे अंदर का
ईमान जो है वो अंदर ही अंदर जरूर मर जाएगा।।
#नीरज त्यागी
ग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश ).

matruadmin

Next Post

विरहा सोच बसंत

Wed Jan 23 , 2019
सूरज उत्तर पथ चले,शीत कोप हो अंत। पात पके पीले पड़े, आया  मान  बसंत।। .                 फसल सुनहरी हो रही, उपजे कीट अनंत। नव पल्लव सौगात से,स्वागत प्रीत बसंत।। .                  बाट निहारे  नित्य ही, अब तो  आवै  कंत। कोयल सी कूजे निशा,ज्यों ऋतुराज बसंत।। .                 वस्त्र हीन तरुवर खड़े,जैसे तपसी संत। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।