मैं देश नहीं रुकने दूँगा

4

trilok

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।

आए जीवन में गर मुश्किल,
पर मैं मुश्किल नहीं टिकने दूँगा ।

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।

इस तृण हरित रुधिर की भूमि पर,
कईयों ने अपना रक्त बहाया है।

हिन्दू,मुस्लिम,सिख, ईसाई,
सबने ही रुधिर गंग में नहाया है।

आतताई देशद्रोही के हाथों,
मैं यह देश नहीं बिकने दूँगा।

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।

हे माँ शस्य श्यामला,
मैं नित नूतन चरण शीश झुकाता हूँ।

माँ तेरे मातृत्व आँचल में,
नित अपना शीश छुपाता हूँ।

गरल भरे इन शैतानों को,
मैं मिटा के राख कर दूँगा।

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।

माँ तेरे आँचल की छाया में,
रोज बसेरा मेरा होता।

मधुरता,शीतलता और सरसता के,
दीप तुम्हारा मैं जोता ।

सुधा रस की धार को,
मैं मिटने नहीं दूँगा।

मैं देश नहीं रुकने दूँगा ,
मै देश नहीं झुकने दूँगा।

स्वच्छ चाँदनी बिछी हुई है,
धरा व अम्बर तल में ।

भीनी-भीनी खुशबू से,
भर देती हो तन-मन में।

अत्याचारी,दुराचारियों के हाथों,
मैं और कृत्य नहीं होने दूँगा।

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।

माँ भारती,वात्सल्य और ममता से,
सबको पोषण कराती है।

यौवन,बचपन,वृद्ध अवस्था में,
अविरल सुख पान कराती है।

गर आए आँच आँचल पर,
तो मैं निज प्राण न्यौछावर कर दूँगा।

पर,

मैं देश नहीं रुकने दूँगा,
मैं देश नहीं झुकने दूँगा।।
#त्रिलोक चन्द खाण्डल

परिचय: त्रिलोक चन्द खाण्डल राजस्थान के किशनगढ़(जिला-अजमेर)में रहते हैं।

matruadmin

4 thoughts on “मैं देश नहीं रुकने दूँगा

  1. आत्मीय आभार आप सभी गुणीजनों का

Comments are closed.

Next Post

दाँत शेर के जो गिनता था

Thu Mar 23 , 2017
आजादी का स्वप्न संजोया..अपनी खुशिंयाँ भूलकर, काट बेड़ियां भारत माँ की..चला निरंतर शूल पर। राष्ट्र दुलारा,आँख का तारा,शेर..ए बब्बर सरजमीं का, भगतसिंह बलिदान हुआ था..हंस फाँसी पर झूलकर। उम्र न जिसको रोक सकी थी..बारुदों के खेलों से, दाँत शेर के जो गिनता था..मौत स्वयं अनुकूल कर। राष्ट्र प्रेम का प्रखर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।