न लेता… न देता… काहे का नेता..?

rohit

हमारे एक पेचान वाले भिया नेता हैं… चुनाव में उनको कोई पाल्टी टिकिट दे, या न दे वो निर्दलीय ही खड़े हो जाते हैं, अन्य पार्टियों की जमी-जमाई ‘दुकान’ बिगाडऩे के लिए… आखिर भिया का भी अपना एक अलग ही वोट बैंक जो है… भिया ‘थोबड़े वाली किताब’ यानी फेसबुक-वाटसप पर दिन-रात ऑनलाइन तो रेते ही हैं, साथ ही ‘दिखावटी मदद’ के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं… भिया की एक बात ये भी है कि उनका ‘खून मीठा’ है जिस वजह से उनके ‘मच्छर भी मुरीद’ हैं…   लेकिन अब भिया को ये सेन नी होता कि कोई उनका ‘खून चूसे’… इसलिए वो अपने शरीर पर मच्छर भगाने वाला टियूब मतलब ओडोमोस लगाते हैं… भिया के ऐसा करने से मच्छर ‘खजवा’ जाते हैं और इसका ‘गुस्सा’ वो क्षेत्र की जनता पर निकालते हैं… इसका रिजल्ट ये होता है कि क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी पनपती है..! हालांकि इसके लिए सिर्फ भिया ही जिम्मेदार थोड़ी है… दूसरी बात ये कि क्षेत्र का कोई भला आदमी उनके पास समस्या ले के जाए और उनसे बोले कि भिया हमारी गली में फलां दिक्कत हो री है… तो भिया तपाक से जवाब देते हैं कि और देओ उस ‘जमनादास’ को वोट… मैं क्या करूं, मैं तो ‘कटे हाथ का ठाकुर’ हूं..! वो भला आदमी मन में सोचते हुए चुपचाप उठकर निकल लेता है कि तुम होते भी तो क्या ‘उखाड़’ लेते..? भिया बरसात  में अलग ही कारनामा करते हैं… रातभर की तेज झमाझम के बीच तो भिया ‘आउट ऑफ कवरेज’ रहते हैं, लेकिन सुबह होते ही वे अपने पट्ठों से पता करवाते हैं कि कौन-सी गली में सबसे ज्यादा पानी भरा है और ड्रेनेज कहां चौक है… पट्ठे पता करके भिया को पूरी ‘झांकी मंडप’ के साथ गुप्ता जी की गली में ले के जाते हैं… गली का दृश्य कुछ यूं रहता है कि पूरी गली और घरों में इत्ता पानी भरा कि आप वहां नाव चलवा दो… इधर भिया अपने पट्ठों सहित आधी-आधी पेंट ऊपर चढ़ाकर फेसबुक पर लाइव वीडियो दिखाते हुए ऐसे एंकरिंग करते हैं मानों भिया के अंदर किसी ‘रिपोर्टर की आत्मा’ घुस गई हो… भिया लाइव वीडियो में बताते हैं कि गौर से देखिए इस गली को… सड़कें तालाबों में तब्दील हो चुकी हैं… लोगों के घरों में पानी इस कदर घुस चुका है कि उनका पलंग पर बिछा बिस्तर तक सूखा नहीं रहा… ये सब नजारा लोग अपने-अपने घरों की टान, पलंग वगैरह पर बैठे-बैठे गुस्से से देखते रहते हैं… भिया लोगों के ‘थोबड़े को भांप’ जाते हैं और पास ही खड़े अपने पट्ठे से बोलते हैं लगा उस निगम वाले को फोन… बुलाता हूं उसको, सो रहे हैं क्या सब के सब… भिया पहले चार बातें उसको सुना देते हैं फिर लोगों के घरों में झांक-झांक के कहते हैं इस बार आने दो चुनाव… आप सब मेरा साथ देना… मेरे चुनाव जीतते ही ऐसी समस्याएं ऐसे गायब करूंगा जैसे ‘गधे के सिर से सींग’ गायब हो गए हों… इतना सुनते ही एक घर के अंदर से ‘ग्यारसी बाई’ नामक वृद्ध महिला की आवाज आती है… ‘वा रे मेरे जादूगर!’ भिया की इस तरह की ‘दिखावटी सक्रियता’ से परेशान ‘पाल्टियों के नेता’ उनसे एक दिन ‘गुप्त मीटिंग’ करते हैं… भिया ये तुम्हारी नेतागिरी बंद करो यार..! ‘खाओ और खाने दो…’ तुम्हारी कीमत ‘लेते’ रहो… हमारा साथ ‘देते’ रहो… पर भिया तो भिया ठहरे… वो बोले – नी मेको तो पार्टी में लो और ‘जमनादास की जगह’ दो… पाल्टी वाले नेताओं ने कहा – देखो आप पार्टी से तो वैसे ही जुड़े हो, पर आप खुद ही टिकट के चक्कर में हमसे ‘कट’ जाते हो… निर्दलीय खड़े हो जाते हो… मतलब क्या निकलता है… हमारे वोट अलग काटते हो… खुद भी जीत नी पाते हो… पर भिया नी माने और उठके चल दिए… उस मीटिंग में सभी नेता एक-दूसरे से कहने लगे… न ‘लेता’… न ‘देता’… काहे का नेता..!

 

(इस लेख को सिर्फ `काल्पनिक व्यंग्य के रूप में ही पढ़ा जाए। इसका किसी व्यक्ति विशेष से कोई लेना-देना नहीं है।)

 #रोहित पचोरिया ‘इंदौरी’

matruadmin

Next Post

*ममता*

Mon Oct 29 , 2018
माँ की *ममता* की बात अलग पिता के प्यार करने का अंदाज़ अलग करते हैं दोनों प्यार बच्चों से बहुत मगर दोनों की चाहत होती अलग अलग माँ ममता लुटाती बच्चों पे नाज़ नख़रे सहती हज़ार पिता थोड़ा सख़्त रहते बच्चों से दिल से प्यार करते बेशुमार माँ संस्कारों से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।