
कोरोना की पीठ
पर सवार होकर
आई दिवाली
मुहं पर मास्क
दो गज की दूरी
सबको बधाई
यह दिवाली
एक दीया जलाओ
उनके नाम
जो देख नही पाए
यह दिवाली
छंटे अंधकार
आए उजाला
लक्ष्मी का हो वास
मने दिवाली
सबको मिले रोज़गार
कोई न रहे खाली हाथ
शुभ हो दिवाली।
#श्रीगोपाल नारसन

