*प्रवाह*

aditi rusiya

स्त्री
लुटती रही
नुचती रही
चीख़ती रही
चिल्लाती रही
पर
कोई न था
सुनने वाला
असहाय खड़ी
नीढाल पड़ी
रास्ते पर
साथ थी उसके
तो बस
अविरल प्रवाहित होती
उसकी अश्रु धारा
कितना ज़ालिम है
देखो
ये ज़माना
जिस माँ से
जन्म लिया
वो भी एक
स्त्री है
जिसने कलाई में राखी बाँधी
वो भी एक
स्त्री है
पत्नी भी
एक स्त्री है
फिर भी
न जाने क्यों
न कर पा रहा
सम्मान स्त्री का
सरे राह
लूटने को
तैयार खड़ा है
आज हर चौराहे पर
कहीं भी हिफ़ाज़त के लिए हाथ
नहीं बढ़ते
बढ़ते हैं तो बस ……
न शर्म बची
न हया ही कहीं
प्रेम की धारा
बहाने वाली
हर स्त्री
आज
कहीं भी
महफ़ूज़ नहीं

#अदिति रूसिया
वारासिवनी

matruadmin

Next Post

भगत सिंह नाम है मेरा 

Sat Sep 29 , 2018
वो गोली आज तक  छलनी है करती जानों दिल अपने , है जलियाँबाग का मातम मेरी आँखों में बचपन से । भगत सिंह नाम है मेरा मैं फ़ौलादी हूँ तन मन  से, मेरा चोला बसंती  रंग दिया है माँ ने बचपन से । क़सम खाता हूँ मैं अपनी हर इक […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।