नीरज त्यागीग़ाज़ियाबाद ( उत्तर प्रदेश )
Read Time1 Minute, 4 Second
शाम ढले वो कुछ अलकसाया सा था।
दिन भर की थकन से मुरझाया सा था।।
अजीब सी बेचैनी चेहरे पर तैर रही थी उसके।
जिम्मेदारियों से वो कभी ना घबराया था।।
आज एक तरफ ही उसका ध्यान था।
बच्चे परेशां क्यों थे उसके वो हैरान था।।
कभी अपने दर्द पर एक बार भी जो ना रोया था।
बच्चो के दर्द पर आज बहुत रोया था।।
अंकुरित करता रहा जीवन भर उनके लिए फसल।
भरी धूप में भी काम करने से वो कभी ना घबराया था।।
अचानक ही उसकी रूह ने उसका साथ छोड़ दिया।
ऐसा क्या सुना जो दर्द में डूबे बच्चो की छोड़ गया।।
सचमुच आज भी वो बच्चो के ही काम आया था।
पास अपने रखना ना चाहते थे बच्चे बीमार पिता को,
इसलिए उनकी खुशी के लिए उन्हें छोड़ आया था।।
Average Rating
5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
पसंदीदा साहित्य
-
May 10, 2017
अलख जगाई
-
March 18, 2017
परिंदे….
-
January 3, 2021
जन विमुख जनतन्त्र
-
October 7, 2018
कलियुग
-
October 8, 2018
मृग तृष्णा