*रिश्ते-यारी*

babulal sharmaal

sharma

bohara

एक समय मे सुंदर वन
मे दो  शेरों मे यारी थी।
दोनो की शामिल ताकत की,
दहशत  वन में भारी थी ।

इक शातिर गीदड़ ने अपनी
कुटिल युक्ति अजमाई थी ।
भंग मित्रता हुई शेरों की
ठसल बड़ी गरमाई थी।

समय बीतता रहा
बराबर शक्ति सत्ता पाई थी।
किन्तु अभी तक उनके
मन में अरिता की तरुणाई थी।

गीदड़ राजा सेना लेकर
एक शेर पर टूट पड़ा।
गीदड़ बहुमत के भय से
सिंह कबीला पीत पड़ा।

लड़े भिड़े संघर्ष किया
पर गीदड़ सेना भारी थी ।
शेर कबीला जख्मी हो गया
रार अभी भी जारी थी ।

दूजा शेर आगया कही से
उसने हिम्मत दिखलाई ।
गीदड़ सेना पिटती,कुटती
गई भाग कर हरजाई ।

दूजा शेर भी लौट चला
वो चला जिधर से आया था।
प्रथम शेर के इक बेटे ने
फिर ऐसा प्रश्न उठाया था।

तात आप और उन सिंहो में
रही अदावत भारी थी ।
आज उन्हौने एन वक्त क्यूँ
जान बचाई हमारी थी।

रिश्ते रिश्ते ही होते पर
इतने भी कमजोर न हो ।
गीदड़ कुत्ते भारी पड़ जाये
सिंहो का पुरजोर न हो।

बात समझ मे आई पिता की,
अक्ल खुली तब सारी थी।
एक समय में सुन्दर वन में
दो शेरों की यारी थी।

नाम– बाबू लाल शर्मा 
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः

matruadmin

Next Post

राखी

Thu Aug 23 , 2018
रेशम के धागों में भरा हुआ बहना का प्यार। भाई के जीवन में राखी अनोखा सुन्दर सा उपहार। रोली तिलक सिर पर लगाकर मुँह मीठे की रस्म निभाकर बाँधी कलाई पर राखी बहना ने। आई सुन्दर सुखद बहार। रेशम के ……। स्नेहिल आँखें सजल हो रही ना कहकर भी बहुत […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।