अपराधी कौन???

0 0
Read Time8 Minute, 20 Second

ramesha kumar
आज के लोकतंत्र में जनता चुनकर जन प्रतिनिधि भेजती है अपने एवं देश के कल्याण हेतु, लेकिन वे जन प्रतिनिधि खुद वहा जाकर जन कल्याण न करके  अपने हित की बात करने लगते हैं। अपने सुख- सुविधा से सम्बन्धित कानून बनाते हैं।इतना ही नहीं बल्कि उस कानून का उल्लंघन भी करतें हैं। यहाँ तक कि कानून के रखवाले भी कानून का उल्लंघन करतें हैं। अगर वे बहुत बड़ा अपराध भी करतें हैं तो खुलेआम बाहर घूमते हैं यह आम जनता सरकार सब जानती हैं।और संयोग से अगर किसी पार्टी से हो गये तो धीरे -धीरे उनका अपराध भी समाप्त हो जाता है।पता नहीं हमारे देश का कानून सही है या कानून के अधीन रहनेवाले लोग सही है।

आज क्या हो रहा है पता नहीं पैसा कानून पर भारी है या कानून पैसा  पर भारी है।एक गरीब जनता एक हत्या कर देता है और प्रूफ हो जाता है।तो हमारे देश में या तो उसे आजीवन कारावास या फांसी पर टाक दिया जाता है ,एक पैसे वाला वहीं गलती करता है या उससे भी बड़ा जधन्य अपराध भी करता है ।वो बाहर इतमीनान से घूमते फिरते रहते है और उसकी सजा फांसी और आजीवन कारावास के मुताबिक बहुत कम सजा दी जाती है।
इनको सजा देने वाले कौन है इनपर जांच कर धारा लगाने वाले कौन है ? एक आम आदमी आज के समय में पुलिस स्टेशन जाता है तो उसे डाटकर भगा दिया जाता है उसकी एफ आई आर दर्ज नहीं की जाती। वहीं दूसरी ओर देखें एक ओहदे वाले पैसे वाले अगर जातें हैं तो उन्हें बैठाकर जलपान कराया जाता है इतना ही नहीं बल्कि उनकी झूठी एफ आई आर दर्ज कर ली जाती है। और त्वरित कार्यवाही भी की जाती है। आखिर ऐसा क्यों??

जनता सरकार बनाती है सर्वजन हिताय के लिए, सरकार अपने यहा अलग-अलग विभाग बनायी है जनता की देख-रेख करने के लिए साथ में देश का विकास करने के लिए। लेकिन यहाँ जनता की कम और अपनी सुख-सुविधा ज्यादा ध्यान में रखा जाता है। यही वजह है लूट घसोट भ्रष्टाचार की जड़ जम गई पता नहीं इसकी शुरुआत उपर से या नीचे से है । कहा जाता है लोकतंत्र आजाद होने का प्रतीक है और इस आजाद भारत में बहुत से ऐसे लोग हैं जो परतंत्रता महसूस कर रहे हैं, ही नहीं बल्कि गुलामी भरा जीवन व्यतीत करने पर मजबूर हैं। कौन दोषी है?

जनता जन प्रतिनिधि बनाकर भेजती देश चलाने के लिए ये बैठकर कानून बनाते हैं पता नहीं संविधान की जानकारी है या नहीं।उसी कानून और नियम के तहत सरकार छोटे -छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े-बड़े  अधिकारी तक बहाल करती है जनता की सेवा करने के लिए लेकिन ज्यादातर ये लोग रक्षा कम शोषण ज्यादा करते हैं। पता नहीं जनप्रतिनिधि जानते हैं या जानते हुए नजरअंदाज करते हैं।

अब यह बात सामने आती है कि  जनता दोषी है या जनप्रतिनिधि या सरकार के द्वारा बहाल किये गए कर्मी, अगर हम एक तरफ देखें ,जनता को दोषी ठहराते हैं तो हमारी सरकार बरी हो जाती है।  दूसरी तरफ देखें,जनता को दोष कैसे दें ,ये तो आम जनता है सिर्फ सरकार बनाना जानती हैं और उनके बनाई गई लिक पर चलना जानते हैं।इन्हें क्या पता कि उस रास्ते पर क्या है ये तो धैर्य और विश्वास पर किसी को चुनकर भेजते हैं। इन्हें क्या पता हमारे विश्वास का खून कर दिया जायेगा । और सरकार को हम दोष  दें नहीं सकते क्योंकि उन्हें दोष देना या न देना कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सरकार के कर्मचारी सरकार के नेता अधिकारी अगर गलती करतें हैं, तो जो उसमें निम्नश्रेणी के होते हैं उन्हीं पर कार्रवाई होती है और लोग दोषी पाये जाने के बाद भी इतमीनान से चैन की निंद मारते हैं।

बड़े -बड़े नेता, बड़ी-बड़ी घटनाएं करके और बड़े-बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त होते हुए या तो बाहर घुम रहे हैं या नाम मात्र की सजा काटकर वापस सरकार के आदमी बन गये । एक बार मैं  पढा था पेपर में किसी मीडिया के द्वारा सर्वे किया गया था लगभग ५०% लोकसभा राज्यसभा के सदस्यों के उपर किसी न किसी प्रकार का एफआईआर है और कोर्ट में लम्बीत है। उस समय के सरकार के द्वारा ये भी कहा गया था कि इन सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। शायद कानून बनाने वाले ही थे इसलिए कानून को ही बदल दिए तभी आजतक कुछ नहीं हुआ।यही अगर  कोई सरकारी नौकरी में निम्न वर्गीय कर्मी होते या कोई गरीब आम जनता होती तो कितनों को कारावास से लेकर कई बरस तक सजा सुना दी गई होती ओर उसे उस पद से पदच्युत कर दिया जाता।

क्या माजरा है एक तरफ जनता सरकार को बनाती है सरकार जनता के लिए कार्य करने की सपथ लेती है और वह सपथ मात्र दिखावा होता है,छलवा होता है।तो यहाँ सरकार के लोग सरकार के अंग दोषी होते हैं। लेकिन दूसरे तरफ नजर डालते हैं सरकार बनाने के लिए जनता कुछ गलत लोगों का चयन कर उपर तक पहुंचा देती है। अपना फरिश्ता समझकर ,तो यहा जनता दोषी है। तीसरी तरफ कुछ लोग गरीब तबके के लोगों को डराकर धमका कर उनसे वोट जबरन लेकर खुद देश का नेता बनकर देशसेवा करने चलते हैं । ऐसे में नेता या गरीब जनता दोषी है। इस प्रकार से आज हमारे देश में अपराधी कौन है पता नहीं चलता है।अपराध कोई और करता सजा कोई और काटता है।

#रमेश कुमार सिंह ‘रुद्र’ 

परिचय -:
➡ पूर्ण नाम~ रमेश कुमार सिंह 
➡साहित्यिक उपनाम~ ‘रुद्र’  
➡वर्तमान पता~  रोहतास बिहार -८२११०४
➡स्थाई पता~ कैमूर बिहार -८२११०५
➡पूर्ण शिक्षा~ डबल एम.ए. अर्थशास्त्र, हिन्दी एवं बी.एड.
➡कार्यक्षेत्र~ माध्यमिक शिक्षक बिहार सरकार
➡सामाजिक गतिविधि~ साहित्य सेवा के रुप में – साहित्य लेखन के लिए प्रेरित करना एवं सह सम्पादक “साहित्य धरोहर” अवध-मगध साहित्य मंच (हिन्दी)
“साहित्य सरोज पत्रिका” का प्रदेश प्रभारी (बिहार)
लेखन विधा~ छन्द मुक्त,नई कविता, हाइकु, गद्य लेखन मुख्य रुप से वैसे कुछ छन्दमय रचनाएँ भी करतें हैं 
➡ लेखनी का उद्देश्य~ हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार करना, हिन्दी साहित्य की ओर समाज का झुकाव।
➡सदस्यता/सहयोग निधि~ कई साहित्यिक संस्थाओं में  वार्षिक, द्विवार्षिक चार वार्षिक सदस्यता प्राप्त।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्गीकृत भारत - लोकतंत्र का विकल्प

Tue Jul 24 , 2018
           लोकतंत्र की पृष्ठभूमि रचते हुए व्यक्ति के अधिकारों और स्वतंत्रता को पुरज़ोर रूप में स्थापित किया गया । यह कल्पना की गई कि प्रत्येक व्यक्ति अपने-आप में स्वतंत्र जीवन जीने का संकल्प रखता है और इस संकल्प को प्राप्त करने का अधिकार उसके पास सर्वथा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।