
स्वच्छ कैसे कहुं माँ गंगा
आचमन लायक नही मां गंगा
अरबो खर्च हो जाने पर भी
प्रदूषण मुक्त नही मां गंगा
‘नमामि गंगे’ मात्र कह देने से
स्वच्छ नही हो रही मां गंगा
भाषण बहुत हो गए अब तो
स्वच्छ कराओ अब मां गंगा
गंगा को मां का सम्मान दिया
प्रदूषण का किसने अधिकार दिया
ज्ञान की गंगा मे स्नान करके
पतित से पावन बनाओ मां गंगा।
#श्रीगोपाल नारसन

