पिता रक्षा कवच है

sunita mishra

पिता  रक्षक   है  बच्चों का
संसार है
पिता बच्चों की खुशियों पर
बलिहार है

हर आवश्यकता पूरी
करता है वो
नहीं मेहनत मजदूरी से
डरता है वो
चाहे जितना कठिन
हो उसके लिए
अन्न खाने को भरपूर
भरता है वो

रहता दिल में उसके सदा
ही प्यार है
पिता बच्चों की खुशियों पर
बलिहार है

स्कूल वो छोडा करे समय
पर सदा
शाम को  स्कूल से लाये
वो सर्वदा
आँधी आये या तूफॉ ना
रोके उसे
चाहे कितना भी हो बोझ
उसपे लदा

ना समझने दे वो बच्चों को
लाचार है
पिता बच्चों की खुशियों पर
बलिहार है

कोई  भी दु:ख हो  उसे वो
दिखाता नहीं
हों  दुखी बच्चे  ये उसको
माता नहीं
पिता  रक्षा कवच  ऐसी
चट्टान है
भेद उसको  कोई भी कष्ट
पाता नहीं

वो खुश है जो  सुखी उसका
परिवार है
पिता बच्चों की खुशियों पर
बलिहार है।

सुनीता मिश्रा ‘सुनीत’

परिचय
सुनीता मिश्रा’सुनीत’ शिक्षक
जीवन साथी-नरोत्तम मिश्रा
शिक्षा-एम.ए.हिन्दी साहित्य
सम्प्रति-शिक्षिका शासकीय माध्यमिक शाला पोलीपाथर रामपुर जबलपुर
विधा-कविता, गीत, गज़ल, लघुकथा,भजन, कहानी,लेख आदि
सम्पर्क सूत्र-848नरसिंह वार्ड जबलपुर( म. प्र.) फोन -0761-2421424मो.9479843702 
प्रकाशित कृतियां-“सुहागलों की कथा,” ” मेरी ओर निहारो प्रभु “भाग -एक,दो,तीन भजन संकलन।
“करना है उपकार हमें”
“बलिदान न भुलाएं हम”
“घायल है पर्यावरण”(काव्य संग्रह)
आकाश वाणी से रचनाओं का प्रसारण।
अनेक सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं से 25से
अधिक प्रशस्ति पत्र। वर्तमान में 
5सितम्बर 2017 राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान भोपाल (मुख्यमंत्री
माननीयब शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा।
     ध्येय वाक्य-‘मेहनत इतनी 
     खामोशी से करो कि
       सफलता शोर मचा दे।’

matruadmin

Next Post

*चुनर*

Mon Jul 23 , 2018
तेरे नाम की बिंदिया सजाई है तेरे नाम का सिंदूर सजाया है तेरे नाम की *चूनर* ओढ़ आई मैं बाबुल का आँगन छोड़ पिया तेरे दर तेरे नाम का पहना मंगल सूत्र है तेरे नाम की चुड़ियाँ सजाई हैं तेरे नाम की चूनर ओढ़ आई मैं बाबुल का आँगन छोड़ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।