फिर से नामकरण……….

anupa harbola

“लता एक थाली में ज़रा चावल तो भर कर ला”, उसकी बुआ सास बोली।

“अभी लाती हूं”।

वो थाली में चावल भर कर लाती है…….

“ये लो बुआजी पर किस लिए चाहिए ये चावल आप को”।

“अरे! भूल गई क्या,बहू को नया नाम देना है”।

“ले मुन्ना लिख इसका नया नाम इसमें”, वो चावल भरी थाली लता के बेटे की तरफ सरका देती है।”

“मेरा नाम है ना आभा जोशी” लता की बहू धीमी आवाज़ में बोली।

“अरे, वो तो तेरा मायके का नाम है, आज से वो ख़तम ,आज जो तुझे नाम मिलेगा वह आज से तेरा नाम होगा “बुआ बोली।

“पर…”

“पर वर कुछ नहीं, सबका बदला जाता है,मेरा ,तेरी सास का और उसकी सास का, सभी को शादी के बाद नया नाम मिला” बुआ बोली।

“पर मेरे सर्टिफिकेट में मेरा नाम आभा जोशी  है” बहू ने बोला।

“एक एफेडेविट बन जायेगा, और हो गया नाम बदली”….बुआ ने कहा।

“पर…”

“फिर पर”, बुआ बोली।

“बुआ जी मैं नाम को आभा जोशी लोहनी कर लेती हूं ये भी तो नया नाम है”, बहू ने फिर कोशिश की ।

“नहीं तेरा नाम आज से काव्या लोहनी है, कमल के नाम से मिलता हुआ। क से कमल, क से काव्या देख, मैचिंग मैचिंग” बुआ बोली।

नई बहू का चेहरा देख कर सास जान जाती है कि आभा (नई बहू) खुश नहीं है।

“बुआ आज के समय में कोई नहीं बदलता है नाम, ये पुराने दिनों की बात है, जब औरते घर पर रहती थी,पर आज के समय में लड़कियां नौकरी करती हैं, कितनी परेशानी होती है नए नाम के चक्कर में ,कोई नहीं देता नया नाम बहू को अब” लता बोली।

“सही सीख दे रही है तू अपनी बहू को मेरी बात काट कर” गुस्से में बुआ बोली।

“अरे बुआजी, गुस्सा काहे हो रही हो, ज़माने की बात कर रही हूं मैं”।

“जो करना है करो “बोलकर बुआ पीछे सरक जाती है।

आभा  आँखों आँखों में अपनी सास को धन्यवाद बोलती है, दोनों सास बहू एक दूसरे को देख कर मुस्कुरा देते हैं।

कमल चावल की थाली में “आभा जोशी “लिख देता है….

अनूपा हर्बोला

विद्यानगर(कर्नाटक)

 

 

 

matruadmin

Next Post

शहर में

Fri Jul 13 , 2018
मुनासिब  नहीं  हर  रोज मिलना  शहर में बहुत मुश्किल है एकसाथ चलना शहर में। ख्वाहिशें दम तोड़ देती है हर शाम यहां हर सुबह उठाता है नया सपना शहर में। कल की मुलाकात आज पुरानी हो जाती है गिरगिट- सा रंग पड़ता है बदलना शहर में। हंसते-गाते खुशियां मनाते मस्ती […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।