मोहब्बत……

pritam meghawal

महंगी पड़ गयी तुम्हारी मोहब्बत हमें
 
कुछ लिया भी नहीं और सब कुछ दे दिया
 
 
वैसे इतना भी बुरा नही था ये सौदा
 
हमको भी तो मिला रात भर आँख खुली रखने का काम
 
आँख मिच के भी ना सोने का काम
 
बिना तुम्हारी इजाज़त के तुम्हे याद करने का काम
 
 
सस्ती पड़ गयी हमें याद तुम्हारी
 
जब चाहे तब मिली है, मुफ़्त में
 
 
वैसे इतना भी सस्ता नही था सौदा
 
तुम्हें मिलने से पहले खुद को संभालना होता है
 
लड़खड़ाते हुए भी प्यार निभाना होता है
 
कम्बख़त उसी वक़्त तुम्हे भी ओझल होना होता है।
  #प्रीतम मेघवाल
परिचय: प्रीतम मेघवाल डुंगरपुर ज़िला के मूलतः गाँव कोलखण्डा(राजस्थान) में रहते हैं। मातृभाषा से प्रेम के कारण कविता एवं शायरी लिखने का शौक है।

matruadmin

Next Post

"खोजना होगा अमृत कलश " पुस्तक समीक्षा 

Wed Jul 11 , 2018
काव्य-संग्रह – “खोजना होगा अमृत कलश “ कवि – राजकुमार जैन राजन प्रकाशन – अयन प्रकाशन , 1/20 , महरौली , नई दिल्ली – 110030 मूल्य : 240 रुपये संस्करण : प्रथम 2018 पृष्ठ – 120 पुस्तक प्राप्ति हेतु सम्पर्क नम्बर  09828219919         जाने-माने बाल साहित्यकार श्री […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।