छोड़ो चूल्हा- चौकी रोटी । आओ, पढ़ाई कर लो बेटी ।। घर का बाद में करना काम। जग में रोशन कर लो नाम।। विदूषी बन महको ज्यों फूल। लो बस्ता जाओ स्कूल।। पढो-लिखो छूलो नभ – चोटी। छोड़ो चूल्हा – चौकी रोटी । आओ, पढ़ाई कर लो बेटी।। नहीं हो […]

न खेती है , न बारी है , न घर है। फिर भी देखो कितना महँगा वर है।। मन में उमंग नहीं ,जीने का ढंग नहीं। जीवन के सागर में एक भी तरंग नहीं।। सभ्यता-संस्कार नहीं, सोच में निखार नहीं। आपस में प्यार नहीं, शिक्षित परिवार नहीं।। काला अक्षर भैंस […]

एक पहाड़ की गगनचुम्बी ऊँचाई देख हम दंग रह गये कि यही है दुनिया का सबसे ऊँचा पहाड़ सबसे सुन्दर और सम्पन्न पहाड़ लेकिन जब और गहराई में गये और, और समझ बढी तब समझ में आया – ऊँचा होना और बात है और सुन्दर और सम्पन्न होना और। उस […]

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निजी जीवन की बख्खियां उधेड़ते हुए कई बार उनसे अलग राजनीतिक विचारधारा वाले लोग इतना उग्र और ऑथेंटिकेट होने की कोशिश कर जाते हैं मानो इन्हीं के सामने उन्होंने अपना रिपोर्ट कार्ड रखा था। वैचारिक मतभेद का मतलब कतई नहीं की किसी व्यक्ति […]

हो ये नया साल ऐसा कि, इंसान इंसान का दुश्मन बने ना! किसी के बोले कड़वे शब्द, किसी पर खंजर बन तने ना!! किसी पुरुष के लांछन की, ना शिकार हो कभी कोई नारी! ना घुट-घुट कर जिए कोई, सुकूँ से बिता सके जिंदगी सारी!! ना कत्ल हो किसी का […]

सियासत शर्मिंदा भी नहीं, इंसान फरिश्ता भी नहीं, मौका मिलने पर दोनों गुस्ताखियां कर ही जाते है।  ऊपर लिखी लाइन अगर पढ़कर नीचे पढ़ने का विचार बना चुके है तो आपके वक़्त को किसी चुनावी सभा कि तरह भेंट नहीं चढ़ाऊंगा। सोशल मीडिया को हम आप मनोरंजन का जरिया समझ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।