शब्द की शक्ति, शब्द में भक्ति  

prakash upadhyay
शब्द की महिमा जानिये
शब्द शब्द में सार
शब्द से  खुलता सदा
सुख और दुःख का द्वार !
शब्द सुशोभित होये जब
शब्द करे श्रृंगार
शब्द क्रोध से जा मिले
बरसे बस अंगार !
 शब्द सरलता से बहे
जैसे गंगा धार
अन्तर्मन् उजला करे
सुखमय हो संसार !
शब्द की वाणी विराट है
क्या दूँ मैं विस्तार
प्रणय प्रताप  का गीत है
शब्द में है संहार !
शब्द शब्द में बेहता है
मान मान सम्मान
पर जब गरिमा छोड़ता
रिसता है अपमान !
शब्द में सिंचित सदा रहा
गौरव स्वाभिमान
शब्द में निहित है
अहंकार अभिमान !
शब्द आरती अर्चना
शब्द ही पूजा अजान
शब्द शक्ति तू जान ले
मूढ़ मुरख इंसान !
दुराभाव हो शब्द में
हर लेंगे ये प्राण
भक्ति भाव से कहो अगर
मिलेंगे तब भगवान !!
    #डॉ प्रकाश उपाध्याय
             ‘क्षितिज’
     जावरा (मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

कौन किसको कहे?

Mon Jun 4 , 2018
कौन किसको कहे? तू भी वही ,मैं भी वही, तू अगर भ्रष्ट है, तो मैं भी कहाँ शिष्ट हूँ ? तू करता शोषण , मैं करता आत्मपोषण। तू लूटता शंखनाद से, मैं अवसर वाद से । तू जो करे ,वो भी सही । जो मैं करूँ, वो भी सही। कौन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।